img-fluid

MP: बारातियों से भरी पिकअप पलटी, बच्चे और महिला की मौत, 12 से ज्यादा घायल

May 27, 2026

बैतूल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बैतूल-खंडवा स्टेट हाईवे पर बारातियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 8 वर्षीय बच्चे और एक बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वाहन बचाने के दौरान नियंत्रण खो बैठा चालक
जानकारी के अनुसार, खंडवा के सिंगोट क्षेत्र से दो पिकअप वाहनों में बाराती बैतूल जिले के बगडोना गांव जा रहे थे। इसी दौरान महुपानी गांव के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने की कोशिश में एक पिकअप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। पिकअप सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे।


  • जिला अस्पताल में इलाज जारी
    सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों की निगरानी कर रही है।

    मातम में बदली शादी की खुशियां
    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वाहन चालक से पूछताछ के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि सामने से आ रहे वाहन की वजह से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

    Share:

  • वैभव सूर्यवंशी ने रच द‍िया इत‍िहास, क्रिस गेल का महारिकॉर्ड चकनाचूर

    Wed May 27 , 2026
    नई दिल्ली: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से ऐसा धमाका किया, जिसने रिकॉर्ड बुक तक हिला दी है.वैभव आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में नंबर 1 पर पहुंच गए. 27 मई को उन्होंने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved