
डेस्क: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. बेंगलुरु में सीएम आवास पर मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग में उन्होंने इसकी घोषणा की. उन्होंने मंत्रियों को अपने इस फैसले की जानकारी दी. दोपहर तीन बजे सिद्धारमैया लोकभवन जाएंगे. वह राज्यपाल ऑफिस को अपना इस्तीफा सौंपेंगे क्योंकि इस समय कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत बेंगलुरु में नहीं हैं. वह इस समय मध्य प्रदेश के इंदौर में हैं.
कहा जा रहा है कि उनके कोई रिश्तेदार बीमार हैं, जिसको देखने के लिए वो यहां पहुंचे हैं. सिद्धारमैया ने सुबह 10.30 बजे ब्रेकफास्ट पर कैबिनेट की मीटिंग बुलाई थी. इसी बैठक में उन्हें इस्तीफे का ऐलान करना था. उनके इस्तीफे के बाद डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है. इसको लेकर पिछले काफी समय से जद्दोदहद चल रही थी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved