img-fluid

इंदौर में परसों से बदलेगा मौसम… बस आज और कल गर्मी फिर बादल और बारिश

May 28, 2026

रविवार से चार दिनों तक बारिश की उम्मीद

इंदौर। गर्मी (Heat) से तपते शहर (Indore) के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। मौसम वैज्ञानिकों (Meteorologists) के अनुसार शहर में सिर्फ आज और कल गर्मी देखने को मिलेगी, परसों यानी शनिवार (Saturday) से बादल (Cloud) छाएंगे और रविवार से बारिश की पूरी संभावना है। इससे तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। इसके बाद बारिश का दौर अगले कुछ दिनों तक लगातार जारी रहेगा।



  • कल भी शहर के तापमान में कमी देखने को मिली। विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री रहा, जो सामान्य, लेकिन परसों की अपेक्षा 0.8 डिग्री से कम था। वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री और कल की अपेक्षा 0.1 डिग्री ज्यादा था। दिन का तापमान करीब एक सप्ताह के बाद 40 डिग्री के नजदीक आया है और अब इसके लगातार नीचे गिरते रहने के संकेत हैं।

    1 से 3 तक बारिश की उम्मीद
    मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि रविवार, यानी 31 मई से शहर में बारिश की संभावना है। यह 3 जून तक लगातार जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है। बारिश से तापमान भी गिरेगा, इससे गर्मी से परेशान शहर को तो राहत मिलेगी। साथ ही अगर अच्छी बारिश मिलती है तो जल संकट से भी शहर को राहत मिलने की उम्मीद है।

    Share:

  • भारत और चीन के अधिकारियों के बीच बीजिंग में बड़ी बैठक, बॉर्डर के मुद्दे को लेकर हुई अहम बातचीत

    Thu May 28 , 2026
    बीजिंग। भारत-चीन सीमा मामलों पर WMCC की 35वीं बैठक 27 मई 2026 को बीजिंग में आयोजित की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) सुजीत घोष ने किया, जबकि चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चीन के विदेश मंत्रालय के सीमा एवं महासागरीय मामलों के विभाग की महानिदेशक होउ यानची ने किया। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved