img-fluid

लसूडिया थाना क्षेत्र में हुए चर्चित अभि तोमर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

इंदौर। इंदौर के स्कीम नंबर 114 स्थित गुलाब बाग पेट्रोल पंप के सामने 21 मई की रात हुई फायरिंग और हत्या की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लसूडिया थाना पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए तीन अन्य आरोपियों को भी पकड़ा है जिन्होंने आरोपियों को संरक्षण दिया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गुलशन यादव ने अपने भाई विष्णु यादव की हत्या का बदला लेने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर अभि तोमर की हत्या की साजिश रची थी।


  • दरअसल इंदौर की लसुडिया पुलिस के मुताबिक 21 मई की रात अभितेंद्र उर्फ अभि तोमर अपने दोस्तों के साथ गुलाब बाग पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी गुलशन यादव, डीलू उर्फ चंद्रकांत लहरिया और उनके साथी वहां पहुंचे और अभि तोमर को घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में अभि तोमर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में एक अन्य युवक भी घायल हुआ था।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी पीयूष गुर्जर और सत्यवीर उर्फ सत्ते जाटव को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की साजिश और वारदात में शामिल होने की बात कबूल कर ली। वही पुलिस ने आरोपियों को शरण देने के आरोप में गौरव उर्फ संजू मौर्य, नरेश चौरसिया और भानु सिंह गुर्जर को भी गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य आरोपी गुलशन यादव, डीलू उर्फ चंद्रकांत लहरिया और गौरव जाटव अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

    Share:

  • इंदौर में पुलिसकर्मी हाथ में गिलास लेकर ता हुआ आया नजर, डीआरपी लाइन में है पदस्थ

    Thu May 28 , 2026
    इंदौर। इंदौर में आए दिन पुलिस कर्मियों के विभिन्न तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं, और इसी तरह एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तोर पर नजर आ रहा है, कि वर्दी में एक पुलिसकर्मी हाथ में गिलास लिए हुए। दो पहिया वाहन पर बैठा हुआ है, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved