img-fluid

मम्मी के साथ नहीं जाना… बच्चे का छलका दर्द, जब मां पति को छोड़ प्रेमी के साथ गई

May 28, 2026

हाजीपुर: हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर में पति-पत्नी और रिश्तों के भरोसे को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया, जिसके बाद इलाके में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. इस घटना ने सिर्फ एक परिवार को नहीं, बल्कि एक मासूम बच्चे की जिंदगी को भी गहरे दर्द में डाल दिया है.

पीड़ित पति अमन का कहना है कि उसने अपनी पत्नी गुंजन कुमारी को पढ़ाने और नौकरी दिलाने के लिए अपनी पूरी जिंदगी दांव पर लगा दी. दोनों की शादी साल 2013 में हुई थी. शादी के बाद अमन ने मेहनत मजदूरी कर पत्नी की पढ़ाई जारी रखवाई. आर्थिक तंगी के बावजूद उसने कभी गुंजन की पढ़ाई नहीं रुकने दी. यहां तक कि पत्नी का सपना पूरा करने के लिए उसने अपनी पैतृक जमीन तक बेच दी.


  • अमन के मुताबिक, गुंजन ने ग्रेजुएशन और बीएड करने के बाद बीपीएससी टीआरई-2 परीक्षा पास की और सरकारी शिक्षिका बन गई. लेकिन नौकरी मिलने के बाद उसका व्यवहार बदलने लगा. अमन का आरोप है कि ट्रेनिंग के दौरान गुंजन की नजदीकियां उसके कॉलेज मित्र प्रेम प्रकाश जायसवाल से बढ़ गईं.

    पति का कहना है कि 23 मई को उसे शक होने पर वह हाजीपुर के लिच्छवि नगर स्थित किराए के मकान पहुंचा, जहां उसने अपनी पत्नी को कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया. इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ. सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस को बुलाया गया. हालांकि पुलिस पहुंचने से पहले ही आसपास के लोग और मकान मालिक वहां जुट गए थे.

    इस पूरे मामले में सबसे भावुक पहलू 10 साल के बेटे की बातें हैं. बच्चे ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उसका कहना है कि घर आने वाले व्यक्ति को मां पहले दोस्त बताती थी, लेकिन बाहर वालों के सामने उसे ‘मामा’ कहने के लिए कहती थी. बच्चे ने आरोप लगाया कि जब उसने इस बात की जानकारी पिता को देने की बात कही तो मां ने उसकी पिटाई की. बच्चे का कहना है कि अब वह अपनी मां के साथ नहीं रहना चाहता. इस घटना ने मासूम बच्चे को अंदर से तोड़ दिया है. फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

    Share:

  • साथ बैठकर पी देशी शराब, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत; तीसरा अस्पताल में भर्ती, आबकारी विभाग में हड़कंप

    Thu May 28 , 2026
    एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां अवागढ़ थाना क्षेत्र के मीसाकलां गांव में दोस्तों के साथ बैठकर देशी शराब पीना दो लोगों के लिए काल बन गया. शराब पीने के कुछ ही देर बाद तीनों दोस्तों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. अस्पताल ले जाते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved