img-fluid

साथ बैठकर पी देशी शराब, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत; तीसरा अस्पताल में भर्ती, आबकारी विभाग में हड़कंप

May 28, 2026

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां अवागढ़ थाना क्षेत्र के मीसाकलां गांव में दोस्तों के साथ बैठकर देशी शराब पीना दो लोगों के लिए काल बन गया. शराब पीने के कुछ ही देर बाद तीनों दोस्तों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दो की तड़प-तड़पकर मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत नाजुक बनी हुई है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह मीसाकलां गांव के रहने वाले राकेश (50), नरसिंहपाल (57) और रंजीत गांव के बाहर मिलकर देशी शराब पी रहे थे. शराब पीने के दौरान ही अचानक तीनों अचेत होकर गिर पड़े. जब परिजनों को इसकी खबर मिली, तो वे ग्रामीणों की मदद से तीनों को तुरंत अवागढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले गए. डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए तीनों को आगरा रेफर कर दिया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने राकेश और नरसिंहपाल को मृत घोषित कर दिया. तीसरे दोस्त रंजीत का इलाज चल रहा है.


  • मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते शराब में जहरीला पदार्थ मिलाने का गंभीर आरोप लगाया है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके से पुलिस को देशी शराब का एक टेट्रा पाउच बरामद हुआ है.

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह शराब कहां से खरीदी गई थी, इसकी जांच की जा रही है ताकि उस दुकान के अन्य टेट्रा पैक के सैंपल लिए जा सकें. पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि शराब पहले से जहरीली थी या फिर रंजिश के तहत बाद में उसमें कुछ मिलाया गया था. पुलिस के अनुसार, अस्पताल में भर्ती रंजीत की हालत सुधरने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे, जिससे मौत के इस रहस्य से पर्दा उठ सकेगा.

    Share:

  • कनाडा में भारतीय छात्रा को चाकुओं से गोदा, घर से निकलते ही विधि पर टूट पड़ा हैवान

    Thu May 28 , 2026
    ओटावा: कनाडा के नायग्रा इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. यहां गुजरात की रहने वाली एक 22 वर्षीय भारतीय छात्रा की दिनदहाड़े चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस स्टूडेंट की पहचान कल्पेशभाई मेघानी के तौर पर हुई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved