
इंदौर। इंदौर में आए दिन पुलिस कर्मियों के विभिन्न तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं, और इसी तरह एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तोर पर नजर आ रहा है, कि वर्दी में एक पुलिसकर्मी हाथ में गिलास लिए हुए। दो पहिया वाहन पर बैठा हुआ है, और अचानक से झूम रहा है। अब उसकी हरकत को लेकर सोशल मीडिया पर मानो कई तरह के कॉमेंट्स आ रहे हैं, और वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक वीडियो मैं नजर आ रहा पुलिसकर्मी लसूडिया क्षेत्र में पदस्थ नहीं है। पुलिसकर्मी का नाम आदित्य राजपूत है, जो की डीआरपी लाइन में पदस्थ है, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से संज्ञान में लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है। साथी जिसने सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो किया है लसूडिया का बता कर उसपर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved