img-fluid

उन्होंने शायरी से जीवन को आसान बनाया…CM मोहन यादव ने शायर बशीर बद्र को दी श्रद्धांजलि

May 28, 2026

भोपाल। प्रसिद्ध उर्दू शायर और पद्म श्री सम्मानित डॉ. बशीर बद्र (Padma Shri awardee Dr. Bashir Badr) के निधन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा, “पद्म श्री से सम्मानित, प्रसिद्ध शायर डॉ. बशीर बद्र जी के निधन पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।”


  • मुख्यमंत्री ने बशीर बद्र की रचनाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी शायरी के माध्यम से लोगों को संवेदनशीलता, अपनत्व और मानवता के साथ जीवन जीने का संदेश दिया। उनकी रचनाओं ने जिंदगी को बेहद आसान बनाने के सूत्र दिए। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों व प्रशंसकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बशीर बद्र अपनी ग़ज़लों और नाज़्मों के लिए पूरे देश में बेहद लोकप्रिय थे। उनकी शायरी आम आदमी की भावनाओं को बहुत करीब से छूती थी। उनके निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर है।

    Share:

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर देशवासियों को बधाई दी

    Thu May 28 , 2026
    नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (President Draupadi Murmu and Prime Minister Narendra Modi) ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर देशवासियों को बधाई दी (Congratulated the Countrymen on Eid-ul-Azha (Bakrid)) । बकरीद को समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक बताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह पर्व हमें मानवता की सेवा करने की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved