img-fluid

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, CBI ने लंबी पूछताछ के बाद किया अरेस्ट

May 28, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सबसे चर्चित केस ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आय है. ट्विशा शर्मा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. भोपाल स्थित गिरिबाला के घर पर पूछताछ करने पहुंची सीबीआई की टीम ने अब ट्विशा की सास को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में ये बड़ी गिरफ्तारी मानी जा रही है, क्योंकि अभी तक गिरिबाला गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका का सहारा ले रही थीं. हालांकि बीते रात हाई कोर्ट द्वारा जमानत याचिका रद्द किए जाने के बाद अब सीबीआई ने गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

गिरिबाला पर लगी हैं कौन सी धाराएं?
गिरिबाला की याचिका रद्द करते हुए न्यायमूर्ति देवनारायण मिश्रा की एकलपीठ ने इस फैसले में जांच में बार-बार सहयोग न करने, आरोपों की गंभीरता और निचली अदालत द्वारा सबूतों की उचित जांच न किए जाने का हवाला दिया. गिरफ्तारी से पहले गिरिबाला सिंह BNS की धारा 80(2), 85, 3(5) तथा दहेज निषेध अधिनियम की धाराओं के तहत आरोपी थी.


  • निचली अदालत ने गिरिबाला को दी थी जमानत
    आपको बता दें कि ट्विशा शर्मा की मौत 12 मई को हुई थी. इसके दो दिन बाद 15 मई को FIR दर्ज हुई थी. उसी दिन निचली अदालत ने गिरिबाला सिंह को अंतरिम जमानत दे दी थी, जबकि उनका बेटा और आरोपी समर्थ सिंह अभी भी CBI की हिरासत में है. हाई कोर्ट के इस फैसले पर ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा ने राहत और संतोष व्यक्त किया है. ANI से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘जो लोग अब तक हमारे साथ इस न्याय की लड़ाई में खड़े रहे, उन सबका मैं आभार व्यक्त करता हूं. मुझे उम्मीद है कि यह सिर्फ शुरुआत है.’

    क्या है पूरा मामला?
    ट्विशा शर्मा की मौत के बाद यह मामला पूरे मध्य प्रदेश में सुर्खियों में रहा. परिवार ने लगातार दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे. CBI ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी, जिसके बाद कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए. गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी को इस जांच की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

    Share:

  • उन्होंने शायरी से जीवन को आसान बनाया...CM मोहन यादव ने शायर बशीर बद्र को दी श्रद्धांजलि

    Thu May 28 , 2026
    भोपाल। प्रसिद्ध उर्दू शायर और पद्म श्री सम्मानित डॉ. बशीर बद्र (Padma Shri awardee Dr. Bashir Badr) के निधन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा, “पद्म श्री से सम्मानित, प्रसिद्ध शायर डॉ. बशीर बद्र जी के निधन पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved