img-fluid

इंदौर: उद्घाटन के 2 माह बाद भी शुरू नहीं हो पाया टर्मिनल-1

May 29, 2026

सीआईएसएफ स्टाफ न मिलने, कुछ मंजूरियां और कुछ काम बाकी होने से नहीं हो पा रहा शुरू

इंदौर। इंदौर (Indore) के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट का टर्मिनल-1 (Terminal-1) उद्घाटन के दो माह बाद भी अब तक शुरू नहीं हो पाया है। 29 मार्च को केंद्रीय उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए टर्मिनल का लोकार्पण किया था। करोड़ों रुपए की लागत से तैयार इस टर्मिनल को एयरपोर्ट विस्तार की दिशा में बड़ा कदम बताया गया था, लेकिन उद्घाटन (Inauguration) के बाद भी इसके शुरू न होने से यात्रियों को सुविधा नहीं मिल पा रही है।


  • उल्लेखनीय है कि एयरपोर्ट पर लगातार बढ़ती यात्री और उड़ानों की संख्या के कारण मौजूदा टर्मिनल के छोटे पडऩे और नए टर्मिनल के लिए जमीन न मिल पाने के चलते 2012 में बंद हो चुके पुराने टर्मिनल को ही नया रूप देने की योजना बनाई गई थी। इसके तहत 50 करोड़ से ज्यादा खर्च कर पुराने टर्मिनल को टर्मिनल-1 के रूप में तैयार किया गया है। 29 मार्च को इसका उद्घाटन किया गया, तब कहा जा रहा था कि अप्रैल से सभी छोटे एटीआर विमानों का संचालन यहीं से किया जाएगा, लेकिन उद्घाटन को दो माह बीतने के बाद भी अब तक इसे शुरू नहीं किया जा सका है।

    न सुरक्षा स्टाफ मिला, न टेंडर हुए
    टर्मिनल-1 को पहले शुरू न कर पाने के लिए अधिकारियों ने ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी की मंजूरी न मिलने की बात कही थी, लेकिन अब ये मंजूरी भी मिल चुकी है, लेकिन इसका संचालन शुरू करने के लिए अभी भी कुछ अनुमतियां बाकी हैं। साथ ही यहां की सुरक्षा व्यवस्था के लिए मांगे गए 150 सीआईएसएफ कर्मी भी अब तक नहीं मिल पाए हैं। वहीं यहां की सफाई और अन्य यात्री सेवाओं से जुड़े टेंडर अब तक लंबित हैं। इसके चलते अब तक टर्मिनल का संचालन शुरू नहीं किया जा सका है।

    यात्री और उड़ानें भी घट रहीं, इसलिए भी अधिकारी निश्चिंत
    टर्मिनल-1 को शुरू किए जाने का मुख्य मकसद बढ़ती यात्री संख्या को समायोजित करना था, लेकिन पिछले कुछ समय में इंदौर से 16 से ज्यादा उड़ानें बंद हो चुकी हैं। वहीं रोज की यात्री संख्या भी तीन हजार तक घट चुकी है। इसके कारण मौजूदा टर्मिनल से ही उड़ानों का संचालन आसानी से हो पा रहा है। इसे देखते हुए भी अधिकारी टर्मिनल-1 को शुरू करने को लेकर कोई जल्दबाजी करते नजर नहीं आ रहे हैं।

    एक नजर टर्मिनल 1 की पर
    – लागत 50 करोड़
    – यात्री क्षमता 10 लाख प्रतिवर्ष
    – 14 चेक-इन काउंटर्स
    – फूड जोन और विस्तृत पार्किंग सुविधा
    – 2 वीआईपी लाउंज

    Share:

  • इंदौर में एक और बावड़ी की हत्या की तैयारी, प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के दावे के बीच

    Fri May 29 , 2026
    जिंसी की सडक़ को चौड़ा करने में आ रहा है बावड़ी का हिस्सा इंदौर, डा. जितेन्द्र जाखेटिया। राज्य शासन (State Governance) के जलगंगा संवर्धन (Waterbody Conservation) अभियान के तहत एक तरफ जहां प्राकृतिक जल स्रोतों (Natural water sources) के संरक्षण के लिए काम करने का दावा किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ एक और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved