img-fluid

इंदौर के हाईकोर्ट और हुकमचंद चौराहा के लेफ्ट टर्न चौड़े होंगे

May 29, 2026

इंदौर। नगर निगम हाईकोर्ट चौराहा, हुकमचंद घंटाघर चौराहा, रसोमा सहित कई अन्य चौराहों के लेफ्ट टर्न चौड़े करने का काम आने वाले दिनों में शुरू करने जा रहा है और इसके लिए यातायात पुलिस के साथ-साथ निगम के अधिकारियों ने वहां दौरा किया और लेफ्ट टर्न की बाधाओं को चिन्हित किया। आने वाले दिनों में वहां काम शुरू कराए जाएंगे।

नगर निगम द्वारा पहले से ही इंडस्ट्री हाउस चौराहे के लेफ्ट टर्न को और चौड़ा किए जाने का काम शुरू किया गया है। इसके लिए वहां एक व्यावसायिक संस्थान की काफई जमीन लेफ्ट टर्न के लिए ली गई है और आने वाले दिनोंं में वहां काम पूरा कर लिया जाएगा। इसी बीच कल नगर निगम और यातायात पुलिस के अधिकारियों ने हाईकोर्ट चौराहे का निरीक्षण किया। हाईकोर्ट चौराहे पर यातायात की बाधाओं के चलते कई बार तमाम दिक्कतें आती हैं। निगम अधिकारियों के मुताबिक तुकोगंज थाने से आकर पलासिया की ओर जाने वाले मार्ग के लेफ्ट टर्न चौड़े किए जाएंगे। इसके लिए कुछ बड़े व्यावसायिक संस्थानों से लेफ्ट टर्न हेतु जमीन लेने के लिए बात चल रही है और इसके साथ-साथ वहां के कुछ अन्य लेफ्ट टर्न भी चौड़े किए जाएंगे, ताकि यातायात की सुगमता पहले से ज्यादा बेहतर हो सके। इसके अलावा रसोमा चौराहा सहित करीब 7 से 8 अन्य चौराहों को भी संवारने और उनके लेफ्ट टर्न चौड़े करने की तैयारी है। इसके लिए करीब 10 से 12 स्थानों में लेफ्ट टर्न में बाधक हिस्सों को लेकर जमीन लेने की कवायद चल रही है और कुछ व्यावसायिक संस्थान जमीन देने पर सहमत भी हो गए हैं।

Share:

  • शाकंभरी देवी मंदिर में अचानक आई बाढ़ से तबाही! मलबे में दब गईं गाड़ियां

    Fri May 29 , 2026
    सहारनपुर: सहारनपुर के शिवालिक क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में शुक्रवार को अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई. शाकंभरी खोल नदी में अचानक आई तेज बाढ़ आई. देखते ही देखते पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग जान बचाने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved