img-fluid

इंदौर: नाबालिक बेटी को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने पर दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद

May 29, 2026

इंदौर। इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को कथित अश्लील मैसेज भेजने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि शिकायत लेकर पहुंचे एक परिवार के साथ पड़ोसियों ने मारपीट कर दी। वहीं अब इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र के अंबिकापुरी इलाके का है, जहां रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि उनकी नाबालिग बेटी को पड़ोस में रहने वाले विश्व प्रताप सिंह ठाकुर ने मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे थे। इसी बात को लेकर महिला अपने पति और बेटे के साथ शिकायत करने आरोपी के घर पहुंची थी।


  • पीड़ित परिवार का आरोप है कि बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और विश्व प्रताप सिंह ठाकुर, शुभ, दादा, तनिष और उनके अन्य साथियों ने गाली-गलौज करते हुए लकड़ी और उसके परिवार पर स्टंप से हमला कर दिया, जिसमें परिवार के कई लोग घायल हुए। घटना के बाद एरोड्रम पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया, लेकिन पीड़ित पक्ष कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें विवाद और मारपीट की तस्वीरें कैद होने का दावा किया जा रहा है।

    इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों पड़ोसियों के बीच विवाद हुआ था, जिसकी शुरुआत आपसी मामूली कहासूनी के बाद हुई थी फिलहाल पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।

    Share:

  • राजेंद्र नगर में शराब दुकान के बाहर चली गोली, दुकान हटाने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने

    Fri May 29 , 2026
    इंदौर। इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शराब दुकान संचालक और पड़ोस में दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसने अचानक हिंसक रूप ले लिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved