img-fluid

लॉरेंस बिश्नोई गेंग के मास्टरमाइंड और 25000 के इनामी बदमाश को इंदौर क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

May 29, 2026

इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच इंदौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पच्चीस हजार के इनामी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मास्टरमाइंड राहुल सिंह राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर राज्य एसटीएफ द्वारा पंद्रह हजार और क्राइम ब्रांच द्वारा दस हजार का इनाम घोषित था। इंदौर में व्यापारियों और व्यवसायियों को गैंग के नाम पर धमकी देने के मामलों में कार्रवाई के तहत यह महत्वपूर्ण गिरफ्तारी मानी जा रही है। राहुल उर्फ बाबा की गैंग की मुख्य भूमिका हथियार उपलब्ध कराने, फायरिंग कराने और रेकी करवाने की थी।

इंदौर क्राइम ब्रांच इंदौर की एसआईटी टीम की लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर लगातार चल रही कार्रवाई के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गैंग के सक्रिय सदस्य और पच्चीस हजार के इनामी शातिर बदमाश देवास के बिंजाना के निवासी राहुल सिंह राठौर पिता भारत सिंह राठौर को गिरफ्तार किया है। इस पर एसटीएफ द्वारा 15,000 तथा क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा 10,000 का इनाम घोषित था। गौरतलब है कि इंदौर में व्यापारियों एवं व्यवसायियों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकाने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त ने आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में गठित एसआईटी टीम लगातार गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पूर्व में गिरफ्तार आरोपी राजपाल चंद्रावत से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर टीम राहुल तक पहुंची और उसे दबोच लिया।


  • जांच में सामने आया कि राहुल सिंह राठौर गैंग का अहम सदस्य था और मुख्य आरोपी राजपाल चंद्रावत का प्रमुख सहयोगी था। उसका काम व्यापारियों के घर, ऑफिस और अन्य स्थानों की रेकी करना, गैंग के सदस्यों को तकनीकी व अन्य सहायता देना तथा पैसों के लेनदेन में सक्रिय भूमिका निभाना था। इसके अलावा वह हथियार उपलब्ध करवाने के साथ-साथ फायरिंग और रेकी के लिए लड़के भी मुहैया कराता था। जांच में राहुल का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, जिसकी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकाने के मामले दर्ज की गई पांच एफ आई आर में इंदौर पुलिस ने अब तक राजपाल चंद्रावत निवासी नागदा सोनू उर्फ रितेश खंगार निवासी इंदौर,सचिन उर्फ वेद प्रकाश शर्मा निवासी उज्जैन, नाना उर्फ रोहित बर्रा निवासी उज्जैन,कुलदीप निवासी ग्राम कसारी चौहान, जिला रतलाम को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और फिलहाल इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई और हैरी बॉक्सर की गैंग के रूप में काम कर रहे राजपाल से मिली जानकारी और महत्वपूर्ण खुलासे होने के बाद ही आरोपी राहुल को पकड़ा है।

    Share:

  • फैसला रिजर्व करने के तीन महीने के अंदर सुनाया जाना अनिवार्य - सुप्रीम कोर्ट

    Fri May 29 , 2026
    नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि फैसला रिजर्व करने के तीन महीने के अंदर सुनाया जाना (To pronounce the verdict within Three Months of reserving it ) अनिवार्य है (It is Mandatory) । सुप्रीम कोर्ट ने देश की अदालतों में फैसले सुरक्षित रखने के बाद उन्हें सुनाने और ऑनलाइन अपलोड करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved