img-fluid

टोल-फ्री नहीं होगा होर्मुज… ईरान ने US की मांगों को किया खारिज, बोला- परमाणु कार्यक्रम नहीं करेंगे बंद

May 30, 2026

तेहरान। अमेरिका और ईरान (America and Iran) के बीच चल रहे संघर्ष के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने शांति समझौते की मांगों को सामने रख दिया है। ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार नहीं रखना चाहिए। उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत बिना किसी टोल के खोलने की मांग की है, ताकि अंतरराष्ट्रीय जहाज आवागमन हो सके। ट्रंप ने कहा कि पिछले हमलों में क्षतिग्रस्त ईरानी परमाणु सुविधाओं में दबे यूरेनियम को अमेरिका, ईरान और IAEA के तालमेल से निकालकर नष्ट किया जाएगा। उन्होंने मीटिंग में अंतिम फैसला लेने की बात कही।

दूसरी ओर, ईरान ने इन मांगों को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरानी मीडिया और सूत्रों ने इसे सच और झूठ का मिश्रण बताया। ईरान ने स्पष्ट किया कि वह अपने परमाणु सामग्री को नष्ट करने या सौंपने के लिए तैयार नहीं है, क्योंकि यह उसकी संप्रभुता और शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम का मुद्दा है। होर्मुज स्ट्रेट को टोल-फ्री बनाने की मांग को भी ईरान ने अस्वीकार कर दिया। तेहारान ने कहा कि यह क्षेत्र उसके और ओमान के नियंत्रण में रहेगा। ईरानी अधिकारी ने कहा कि कोई भी समझौता शब्दों पर नहीं बल्कि कार्रवाइयों पर आधारित होना चाहिए।


  • ईरान भी झुकने के लिए तैयार नहीं
    ईरान के अधिकारियों ने अमेरिका-इजरायल की आक्रामकता रोकने, मुआवजे और संप्रभुता की मान्यता जैसी अपनी शर्तें रखी हैं। फिलहाल तेहारान का परमाणु संवर्धन रेड लाइन बना हुआ है। यह तनाव ईरान-अमेरिका युद्ध की पृष्ठभूमि में है, जिसमें अमेरिका-इजरायल के हमलों से ईरान की नौसेना और परमाणु सुविधाएं क्षतिग्रस्त हुईं। होर्मुज बंद होने से वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हुई, जिससे कीमतें बढ़ीं। अब युद्धविराम के बावजूद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

    ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कोई समझौता तभी संभव है जब ईरान परमाणु कार्यक्रम सीमित करे और स्ट्रेट खोले। वहीं ईरान कहता है कि वह शांतिपूर्ण ऊर्जा के लिए संवर्धन जारी रखेगा। क्षेत्रीय देशों जैसे ओमान पर भी दबाव बढ़ रहा है। जानकारों का मानना है कि दोनों पक्षों के बीच विश्वास की कमी और शर्तों का टकराव शांति प्रक्रिया को जटिल बना रहा है। ट्रंप की कड़ी शर्तें घरेलू राजनीति को भी ध्यान में रखकर रखी गई हैं, जबकि ईरान अपनी प्रतिरोध क्षमता दिखा रहा है। फिलहाल स्थिति अनिश्चित बनी हुई है।

    Share:

  • होर्मुज से कैसे निकल रहे हमारे जहाज? भारत ने एक्टिव किया 'सीक्रेट प्लान'! 13 अभी भी फंसे

    Sat May 30 , 2026
    तेहरान। ईरान और अमेरिका-इजरायल (Iran and the US-Israel) के बीच 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध के बाद से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) दुनिया के सबसे संवेदनशील और क्रिटिकल समुद्री रास्तों (Critical Sea Routes) में से एक बन गया है। 9 अप्रैल को सीजफायर लागू होने के बावजूद, इस रास्ते पर जहाजों की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved