img-fluid

हरसिद्धि रेस्टोरेंट के किचन में मिली गंदगी.. पनीर-जलेबी सहित चार नमूने लिए

May 30, 2026

  • सुरेश उपहार में अमानक घी मिलने पर खाद्य विभाग ने कार्रवाई की

उज्जैन। महाकाल मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ करने वाले रेस्टोरेंट्स पर खाद्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की। संभागीय खाद्य विभाग की टीम ने हरसिद्धि माता मंदिर के पास संचालित हरसिद्धि रेस्टोरेंट और सुरेश उपहार गृह एवं रेस्टोरेंट पर जांच की। जांच के दौरान हरसिद्धि रेस्टोरेंट के किचन में गंदगी और कई अनियमितताएं मिलने पर विभाग ने पनीर, जलेबी, दही और लस्सी के नमूने लिए। वहीं सुरेश उपहार गृह में रोटी पर लगाए जा रहे घी की जांच में अमानक डालडा पाए जाने पर सैंपल लेकर कार्रवाई की गई।


  • खाद्य विभाग की टीम शुक्रवार दोपहर मंदिर क्षेत्र में पहुंची और दोनों प्रतिष्ठानों की जांच शुरू की। हरसिद्धि रेस्टोरेंट के किचन में साफ-सफाई की खराब स्थिति देखकर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। टीम ने खाद्य सामग्री के नमूने एकत्र कर उन्हें जांच के लिए भोपाल लैब भेजने की प्रक्रिया शुरू की। वहीं सुरेश उपहार गृह एवं रेस्टोरेंट में ग्राहकों को परोसे जा रहे भोजन में इस्तेमाल हो रहे घी की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में घी अमानक स्तर का मिलने पर विभाग ने उसके नमूने जब्त किए और संचालक को नोटिस जारी किया। कार्रवाई के दौरान संभागीय खाद्य विभाग की टीम में बसंत शर्मा, बीएस जामोद, प्रदीप लकड़े, बीएस देवलिया और सरेंडर सिंह मौजूद रहे। खाद्य अधिकारी बसंत शर्मा ने बताया कि महाकाल मंदिर क्षेत्र में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु भोजन करने पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों की लगातार जांच की जा रही है। अनियमितता मिलने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • वैभव सूर्यवंशी का पोस्ट हुआ वायरल, कहा- हमें फ्रस्ट्रेशन के साथ बैठना होगा

    Sat May 30 , 2026
    जयपुर। आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। वहीं इस हार के साथ एक बार फिर राजस्थान का ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। राजस्थान के इस हार के बाद टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी काफी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved