img-fluid

केदारनाथ दर्शन पर लगा ब्रेक, भारी बारिश के बाद यात्रा स्थगित

May 31, 2026

डेस्क: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में देर रात से हो रही लगातार बारिश और मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के चलते केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया है. अधिकारियों के अनुसार मौसम की स्थिति सामान्य होने और यात्रा मार्ग को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी.


  • गढ़वाल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले में देर रात से लगातार बारिश हो रही है, जिससे केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन और अन्य जोखिमों की आशंका बढ़ गई है. इसी को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है.

    गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है. उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और मौसम सामान्य होने तक निर्धारित होल्डिंग क्षेत्रों एवं सुरक्षित स्थानों पर ही रुके रहें.

    Share:

  • एक घर में एक गैस कनेक्शन

    Sun May 31 , 2026
    रसोई गैस नियमों में बदलाव कल से लागू नई दिल्ली। गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने रसोई गैस के नियमों में बदलाब किया है। कल 1 जून से एक घर में सिर्फ एक ही गैस कनेक्शन मिलेगा। जिन घरों में पीएनजी की लाइन चालू है, वे अब चाहकर भी एलपीजी सिलेंडर बुक नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved