
नई दिल्ली। गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने रसोई गैस के नियमों में बदलाब किया है। कल 1 जून से एक घर में सिर्फ एक ही गैस कनेक्शन मिलेगा। जिन घरों में पीएनजी की लाइन चालू है, वे अब चाहकर भी एलपीजी सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे।
तेल विपणन कंपनियों ने अपने डिजिटल डेटाबेस को पूरी तरह से लिंक कर दिया है। इससे यह ट्रैकिंग आसान हो गई है कि कौन से परिवार एक ही पते पर पीएनजी के साथ एलपीजी का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। नए नियमों के तहत अब ऐसे ग्राहकों को अपना एलपीजी कनेक्शन छोडऩा पड़ेगा। सिस्टम इस तरह अपडेट किया गया है कि अगर किसी घर में एक्टिव पीएनजी कनेक्शन मिलता है, तो वहां सिलेंडर की रिफिल बुकिंग अपने आप ब्लॉक कर दी जाएगी। अब से दो सिलेंडरों की बुकिंग के बीच एक तय गैप रखना अनिवार्य कर दिया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved