img-fluid

समस्या हल करने के बजाय देशद्रोही बताया जा रहा है सीबीएसई के छात्रों को – कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

May 31, 2026


नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) ने कहा कि समस्या हल करने के बजाय (Instead of solving the Problem) सीबीएसई के छात्रों को देशद्रोही बताया जा रहा है (CBSE Students are being called Traitors) । छात्रों ने राहुल गांधी से अपनी समस्याओं को लेकर बात की और बताया कि जब उन्होंने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाया तो किस तरह उन्हें ट्रोल किया गया। उन्हें देशद्रोही और देश का दुश्मन तक बताया गया।


  • छात्रों के साथ बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा, “मेरे साथी ‘राष्ट्र-विरोधी सोरोस एजेंटों’ के साथ एक खुलासा करने वाली बातचीत। वेदांत और उनके दोस्त प्रतिभाशाली, बहादुर युवा भारतीय हैं, जिन्होंने सीबीएसई और मोदी सरकार से सरल प्रश्न पूछे, लेकिन जवाब के बजाय उन्हें अपमान  मिला। वे एक उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य के हकदार हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें यह मिले।”

    वीडियो में छात्र बताते हैं, “लोगों ने मुझे देशद्रोही, पाकिस्तानी और डीप स्टेट एजेंट तक कह दिया।” एक छात्र ने बताया, “जब मैंने अपनी फिजिक्स की उत्तर पुस्तिका देखी, तो मुझे लगा कि मेरा पेपर अच्छा हुआ था लेकिन नंबर अच्छे नहीं मिले। मैंने अपनी उत्तर पुस्तिका मांगी लेकिन मुझे पता चला कि यह मेरी कॉपी ही नहीं है।”

    छात्र ने बताया कि इसके बाद उसने इस मुद्दे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उठाया। उसे लोगों का समर्थन मिला लेकिन जब बड़ी संख्या में लोगों ने उसका समर्थन किया, तो कुछ लोगों को लगा कि वे डीप स्टेट एजेंट हैं और भारत में अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं। वे उन्हें सोरोस का एजेंट कहने लगे।

    इस पर राहुल गांधी ने कहा, “बीच में सोरोस आ गया, पाकिस्तान भी आ गया, हर कोई आ गया। यह तो पागलपन है। तुम लोगों ने कुछ किया भी नहीं। तुम छात्र हो और सिर्फ अपनी उत्तर पुस्तिका मांग रहे हो, फिर भी तुम्हें देशद्रोही कहा जा रहा  है। समस्या को समझने और उसे दूर करने के बजाय छात्रों को देशद्रोही बताया जा रहा है।”

    Share:

  • शहडोल में मां ने तीन बेटियों को पिलाया जहर, फिर खुद भी खाया

    Sun May 31 , 2026
    शहडोल। शहडोल (Shahdol) के अंतिम छोर पर स्थित पपौंध थाना क्षेत्र में शनिवार को कुछ ही घंटों के भीतर हुई दो अलग-अलग दर्दनाक घटनाओं ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। पहली घटना में एक महिला और उसकी तीन मासूम बेटियों की कीटनाशक सेवन से मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में खेलते समय कुएं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved