img-fluid

उत्तरी म्यांमार में भीषण विस्फोट, 55 लोगों की मौत; दूर-दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार

June 01, 2026

नई दिल्ली। उत्तरी म्यांमार (Northern Myanmar) के शान राज्य में रविवार को एक भीषण विस्फोट (Violent explosion) में कम से कम 55 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में बच्चों के शामिल होने की भी सूचना है। स्थानीय बचावकर्मियों के अनुसार, धमाका इतना शक्तिशाली था कि घटनास्थल से उठता धुएं का विशाल गुबार काफी दूर से दिखाई दे रहा था।

यह घटना शान राज्य के नामखान जिले के एक गांव में हुई, जहां एक इमारत में अचानक जोरदार धमाका हुआ। इलाके पर नियंत्रण रखने वाले विद्रोही संगठन Ta’ang National Liberation Army (TNLA) ने दावा किया कि विस्फोट खदानों और पत्थर तोड़ने के काम में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटकों के गलती से फटने के कारण हुआ।

TNLA के अनुसार, धमाका रविवार दोपहर करीब 12 बजे नामखाम टाउनशिप में हुआ। संगठन ने कहा कि इस हादसे में कई स्थानीय ग्रामीणों की जान गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं।

घटना के बाद सामने आए वीडियो और फुटेज में घटनास्थल पर भारी तबाही दिखाई दे रही है। जमीन पर बड़ा गड्ढा बन गया है, जबकि आसपास की कई इमारतें क्षतिग्रस्त या पूरी तरह ढह गईं। जले हुए मलबे और पेड़ों से देर तक धुआं उठता देखा गया।

पहचान उजागर न करने की शर्त पर एक आपातकालीन कर्मी ने बताया कि धमाके के कारण कई घर जमींदोज हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

गौरतलब है कि Myanmar में 2021 के सैन्य तख्तापलट के बाद से लगातार संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। सेना और लोकतंत्र समर्थक समूहों के अलावा कई जातीय सशस्त्र संगठन भी अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय हैं, जिसके चलते कई इलाकों में सुरक्षा हालात लंबे समय से अस्थिर बने हुए हैं।

Share:

  • भोजपुरी को असली पहचान हमारी फिल्मों से मिली’, रवि किशन पर टिप्पणी कर चर्चा में आए मनोज तिवारी

    Mon Jun 1 , 2026
    नई दिल्ली । भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के दो सबसे चर्चित और प्रभावशाली कलाकारों के बीच वर्षों पुरानी प्रतिस्पर्धा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) के प्रमुख चेहरों में गिने जाने वाले मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) और रवि किशन (Ravi Kishan) को लेकर लंबे समय से यह चर्चा होती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved