img-fluid

किम जोंग उन ने दिखाई नई परमाणु फैक्ट्री, हथियार कार्यक्रम तेज करने का संकेत

June 05, 2026

नई दिल्ली। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग (Kim Jong Un ) की परमाणु हथियार (Nuclear weapons) लगातार बढ़ाते जाने का सपना खत्म होने का नाम नहीं ले रहा! तानाशाह ने एक बार फिर अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाओं का संकेत देते हुए दुनिया के सामने ऐसे नए परमाणु संयंत्र की तस्वीर पेश की है, जहां कथित तौर पर परमाणु हथियारों के लिए जरूरी ईंधन तैयार किया जाता है। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह संयंत्र अत्याधुनिक तकनीक से लैस है और देश की परमाणु क्षमता बढ़ाने की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

Korean Central News Agency (KCNA) की रिपोर्ट के अनुसार, किम जोंग उन ने हाल ही में इस परमाणु संयंत्र का दौरा किया और वहां चल रहे कार्यों तथा भविष्य की उत्पादन योजनाओं की समीक्षा की। हालांकि, उत्तर कोरिया ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह संयंत्र किस स्थान पर स्थित है और इसकी शुरुआत कब हुई।


  • सरकारी मीडिया की ओर से जारी तस्वीरों में बड़े सेंट्रीफ्यूज हॉल जैसी संरचना दिखाई गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के संयंत्रों का इस्तेमाल परमाणु हथियारों के लिए उपयुक्त स्तर तक यूरेनियम को समृद्ध (एनरिच) करने में किया जाता है। माना जा रहा है कि यह कदम अमेरिका और दक्षिण कोरिया से बढ़ते सुरक्षा दबाव के बीच अपनी सैन्य ताकत का संदेश देने की कोशिश है।

    KCNA के मुताबिक, किम जोंग उन ने कहा कि देश को “सबसे खतरनाक दुश्मनों” से पैदा हो रहे खतरे के कारण अपनी परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को और मजबूत करना होगा। इसे अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ बढ़ते तनाव के संदर्भ में देखा जा रहा है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि उत्तर कोरिया अपनी परमाणु ताकत को “तेजी और बड़े स्तर” पर बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है।

    उत्तर कोरिया का दावा है कि बीते पांच वर्षों में हथियार-ग्रेड परमाणु सामग्री तैयार करने की उसकी क्षमता दोगुनी से अधिक हो चुकी है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि करना मुश्किल माना जा रहा है।

    पहले भी सामने आ चुके हैं परमाणु संयंत्र

    यह पहली बार नहीं है जब उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु कार्यक्रम की झलक दुनिया को दिखाई हो। सितंबर 2024 में भी उसने एक कथित यूरेनियम एनरिचमेंट प्लांट सार्वजनिक किया था। इससे पहले 2010 में योंगब्योन परमाणु केंद्र में अमेरिकी वैज्ञानिकों को परमाणु सुविधा दिखाई गई थी।

    पिछले वर्ष दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने दावा किया था कि उत्तर कोरिया कम से कम चार यूरेनियम संवर्धन संयंत्र संचालित कर रहा है, जिनमें योंगब्योन केंद्र प्रमुख है।

    परमाणु हथियार दो चीजों से बनाए जा सकते हैं- बहुत ज्यादा शुद्ध किया गया यूरेनियम या प्लूटोनियम. नॉर्थ कोरिया के पास योंगब्योन में दोनों बनाने की सुविधाएं हैं. इसी अप्रैल में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के जनरल डायरेक्टर राफेल ग्रोसी ने पत्रकारों को बताया कि उनकी एजेंसी ने नॉर्थ कोरिया के परमाणु ठिकानों पर गतिविधियों में “तेज बढ़ोतरी” देखी है.

    Share:

  • Ukraine War: 'कीव समझौता माने तो खत्म हो सकता है यूक्रेन युद्ध', पुतिन का बड़ा दावा; पश्चिम पर भी साधा निशाना

    Fri Jun 5 , 2026
    सेंट पीटर्सबर्ग । रूस-यूक्रेन युद्ध (Ukraine War) के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन (Vladimir Putin) ने संकेत दिया है कि यदि यूक्रेन कुछ प्रस्तावित समझौतों को स्वीकार कर ले, तो लंबे समय से जारी संघर्ष का समाधान संभव हो सकता है। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के प्रमुखों से बातचीत के दौरान पुतिन ने कहा कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved