img-fluid

बांग्लादेशी क्रिकेटर के साथ पुलिस ने की बदसलूकी, लाठी और पाइप से लगा पीटने का आरोप

June 13, 2026

डेस्क। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज नईम हसन के साथ उनके गृहनगर चटगांव में बदसलूकी का मामला सामने आया है। नईम हसन हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम में चुने गए हैं। आरोप है कि यह घटना कल देर रात हुई जब नईम प्राइम बैंक क्रिकेट क्लब के फाइनल प्रीमियर लीग बांग्लादेश के टॉप लिस्ट ए प्रतिगोगिता मैच से खेलने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान कानून प्रवर्तन एजेंसी के सदस्यों ने उनके साथ बदसलूकी की और परेशान किया। इस घटना की जानकारी पुलिस को होने के बाद उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है जिसमें उन्होंने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।


  • नईम हसन ने अपने साथ हुई बदसलूकी को लेकर क्रिकबज के मुताबिक दिए बयान में बताया कि मेरा प्रीमियर लीग में मैच चल रहा था, जिसमें फ्लाइट लेट तो मैं एयरपोर्ट से सीधे सीएनजी ऑटो रिक्शा लेकर वापस आ रहा था। रात करीब 11 बजकर 25 मिनट पर पुलिस ने लंका बाजार फ्लाईओवर के नीचे मेरी ऑटो रोकी और गाड़ी के कागज चेक करने लगे। मैं जांच में पूरी तरह से अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहा था, जिसमें मैंने अपने बैग की तलाशी लेने तक से उन्हें नहीं रोका। इसी बीच उन्होंने मेरा गला पकड़ा और पुलिस स्टेशन ले जाने के लिए दूसरे ऑटो में धक्का देकर बिठाया जिसमें उन्होंने मुझे गालियां भी दी। पुलिस ने मुझे बिना सोचे-समझे लाठियों और प्लास्टिक के पाइपों से पीटा। इसके बाद जब मैंने उन्हें अपनी पहचान बताई तो वहां के इंचार्ज ने मुझसे कहा कि अपनी नजरें नीचे रखूं।

    Share:

  • सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को 'चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ' नियुक्त किया

    Sat Jun 13 , 2026
    नई दिल्ली। भारत सरकार (Indian Goverment) ने लेफ्टिनेंट जनरल (Lieutenant General) धीरज सेठ (Dheeraj Seth) को अगला चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (Chief of Army Staff) नियुक्त किया है। वे वर्तमान में भारतीय सेना के ‘वाइस चीफ’ हैं। इससे पहले वे दक्षिणी सेना कमांडर थे और उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाई थी। धीरज सेठ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved