img-fluid

आम लदा पिकअप पलटने के बाद कारोबारी दंपति सड़क पर तड़पते रहे, लोग लूटते रहे आम

June 15, 2026

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक सड़क हादसे के बाद लोगों की संवेदनहीनता की सारी हदें पार हो गईं। गायघाट थाना क्षेत्र के हनुमान नगर चौक स्थित NH-27 पर आम से लदी एक पिकअप वैन बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में आम कारोबारी दंपति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पते रहे, लेकिन मौके पर मौजूद भीड़ उनकी मदद करने बजाय सड़क पर बिखरे आम लूटने में मशगूल रही। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना बीते शुक्रवार की है। मधुबनी जिले के निर्मली थाना क्षेत्र के रहने वाले 40 वर्षीय अजय पासवान अपनी पत्नी संतरा देवी के साथ पश्चिम बंगाल से आम की खेप लादकर मुजफ्फरपुर आ रहे थे। जैसे ही उनकी पिकअप वैन गायघाट के हनुमान नगर चौक के पास पहुंची, गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई और पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।


  • प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद पिकअप में लदे सैकड़ों किलो आम सड़क पर बिखर गए। गाड़ी पलटने की आवाज सुनकर भारी संख्या में स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर जमा हो गए। लेकिन, लहूलुहान और दर्द से कराह रहे दंपति को उठाने के बजाय लोगों ने आम लूटना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला हो या पुरुष, हर कोई झोले और हाथों में आम बटोरने में व्यस्त है। कुछ लोग आम लेकर मौके से भागते भी नजर आए।

    घटना की जानकारी मिलने के बाद गायघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को हटाया और दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अत्यधिक खून बह जाने के कारण इलाज के दौरान आम कारोबारी अजय पासवान की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी संतरा देवी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

    मामले की पुष्टि करते हुए गायघाट थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया, “शुक्रवार को बंगाल से आम लेकर आ रही एक पिकअप वैन हनुमान नगर चौक के समीप पलट गई थी। इस हादसे में पिकअप सवार आम कारोबारी पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को अस्पताल भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान पति- अजय पासवान की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।”

    Share:

  • इजरायल अमेरिका का गुलाम नहीं है, नेतन्याहू के मंत्री के बयान ने मचाई खलबली

    Mon Jun 15 , 2026
    डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जंग थम गई है। दोनों ही देशों ने डील का ऐलान कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ईरान के साथ समझौता हो गया है। इसके बाद ईरान ने भी बयान जारी किया है कि अमेरिका के साथ कई महीनों की लंबी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved