
चेन्नई। तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मुख्यमंत्री (CM) सी. जोसेफ विजय (C. Joseph Vijay) ने राज्य के किसानों (farmers) के लिए एक बहुत बड़ी राहत का ऐलान किया है। सरकार ने सहकारी बैंकों से लिए गए फसल कर्ज को माफ करने की घोषणा की है। इस ऐलान का फायदा ऐसे किसानों को मिलेगा, जिन्होंने 1 मई 2025 से 28 फरवरी 2026 के बीच सहकारी बैंकों से 75000 रुपये तक का फसल कर्ज लिया था। उनका पूरा कर्ज माफ कर दिया जाएगा। इसके अलावा जिन किसानों का कर्ज 75000 रुपये से ज्यादा है, उनके कर्ज में से 35000 रुपये माफ किए जाएंगे। इस फैसले से राज्य के करीब 14.43 लाख किसानों को सीधा फायदा होगा। सरकार के इस कदम से राज्य के खजाने पर लगभग 6000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, लेकिन इससे किसानों को बहुत बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी। कर्ज माफी की पूरी रकम सरकार 45 से 60 दिनों के भीतर बैंकों को दे देगी।
शराब की खाली बोतल लौटाओ, 10 रु. पाओ
तमिलनाडु के चेन्नई में शराब की खाली बोतल देने पर 10 रुपए दिए जा रहे हैं। यहां के एग्मोर इलाके में एक ऑटोमैटिक बोतल कलेक्शन मशीन लगाई गई है। जैसे ही कोई व्यक्ति अपनी खाली बोतल इस मशीन के अंदर डालता है, मशीन में लगे हाईटेक कैमरे एक्टिव हो जाते हैं। मशीन पलक झपकते ही बोतल के आकार, साइज और क्वालिटी को स्कैन कर लेती है। अगर बोतल सही-सलामत पाई जाती है तो मशीन 10 रुपए कैश वापस कर देती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved