img-fluid

TMC से बुरा होने वाला है सपा का हाल, 25-26 सांसद टूटने को तैयार…दिग्गज नेता के बयान से हलचल

June 17, 2026

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार को कानपुर पहुंचे. कार्यक्रम के दौरान केशव मौर्य ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. राम मंदिर ट्रस्ट में चल रही जांच-पड़ताल को लेकर उन्होंने कहा कि लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि दोषियों पर हनुमान जी महाराज की गदा चलेगी.मौर्य ने समाजवादी पार्टी के नेताओं और सांसदों पर जहर उगलने का आरोप लगाते हुए कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ करके जवाब दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि बंगाल में टीएमसी का जो हश्र हुआ है, वही 2027 में समाजवादी पार्टी का होगा.


  • सपा के 25-26 सांसद टूटने को तैयार- केशव प्रसाद मौर्य
    केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सपा के 25-26 सांसद टूटने को तैयार हैं पर हम तोड़ नहीं रहे हैं. उनके इस बयान के बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या सपा के 25-26 सांसद टूटेंगे. इससे पहले ऐसा ही बयान SBSP के अध्यक्ष राजभर ने भी दिया था. ओपी राजभर ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होना तय है. उन्होंने कहा कि सपा के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें एक पत्र सौंपा है.

    पीएम मोदी के कार्यकाल को सराहा
    कानपुर पहुंचकर डिप्टी सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि जो काम 12 साल में हुआ, वह कांग्रेस 120 सालों में भी नहीं कर सकती. उन्होंने पीएम मोदी के 12 साल को बेमिसाल बताया. हिंदू समाज की एकजुटता पर गर्व जताते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू समाज किसी को सताने वाला नहीं, बल्कि सबको साथ लेकर चलने वाला समाज है.

    Share:

  • महाराणा प्रताप ने जीती थी हल्दीघाटी की लड़ाई...संघ प्रमुख भागवत का बड़ा बयान

    Wed Jun 17 , 2026
    उदयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि भारत का इतिहास गुलामी का नहीं, बल्कि उन लोगों के खिलाफ निरंतर संघर्ष का इतिहास है जिन्होंने देश को गुलाम बनाने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि देश और विदेश में कुछ शक्तियां भारत के उत्थान को रोकने के लिए झूठे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved