
कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में चोरों ने अब तक की बड़ी चोरी की वारदातों में से एक को अंजाम देकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है. जानकारी के अनुसार, माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित किशना ज्वैलर्स के शोरूम को शातिर चोरों ने निशाना बनाया. चोर शोरूम के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए और करोड़ों रुपये के सोने-चांदी डायमंड के जेवरात लेकर फरार हो गए. करीबन चोरी 12 से 15 करोड़ रुपये की चोरी हुई है.
मौके पर पहुंची पुलिस आसपास और शो रूम के कैमरों की फुटेज देखी. चोरों की पहचान की जा रही है. वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा सहित कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शोरूम में रखे आभूषणों के रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं. वहीं, चोरों तक पहुंचने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान की जा सके.
चोरी की रकम को लेकर शोरूम संचालक और पुलिस के आंकड़ों में अंतर सामने आया है. शोरूम के मालिक मोहन बजाज ने बताया कि शोरूम में करीब 12 से 15 करोड़ रुपये तक के आभूषण रखे हुए थे. वहीं, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक, शुरुआती आकलन में करीब 10 करोड़ रुपये की ज्वैलरी चोरी होने की बात सामने आई है. चोरी 12 नवंबर की सुबह 4 से 7 बजे के बीच होने का अनुमान है.
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि चोर दीवार में सेंध लगाकर शोरूम में दाखिल हुए और सेफ व डिस्प्ले काउंटरों को निशाना बनाया. बता दें कि पुलिस ने शोरूम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लिया है. आसपास के रास्तों और प्रमुख स्थानों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देखी जा रही है, ताकि चोरों के आने और भागने का रास्ता पता चल सके. फॉरेंसिक टीम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स ने मौके से सबूत जुटाए हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved