img-fluid

शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चले ड्रामे के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा

June 18, 2026

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक युवती (Virgin) की जिद ने प्रशासन और परिजनों की सांसें थाम दीं। शादी की मांग (Marriage Demand) को लेकर युवती मोबाइल टावर (Mobile Towers) पर चढ़ गई और नीचे उतरने से इनकार कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

टावर पर चढ़ते ही मचा हड़कंप

यह घटना रामपुर जिले के मिलक थाना क्षेत्र के लाडपुर गांव की है। ग्रामीणों ने जब युवती को मोबाइल टावर पर चढ़ा देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने युवती को समझाने और नीचे उतरने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही।


  • एक युवक से शादी कराने की थी मांग

    जानकारी के मुताबिक युवती एक युवक से शादी करना चाहती थी और इसी मांग को लेकर उसने यह कदम उठाया। टावर पर चढ़ी युवती लगातार अपनी बात मनवाने की जिद करती रही। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास शुरू किया।

    पुलिस और परिजनों ने दिखाई सूझबूझ

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जल्दबाजी से बचते हुए बातचीत का रास्ता अपनाया। पुलिसकर्मियों और परिजनों ने युवती को भरोसा दिलाया कि उसकी बात सुनी जाएगी और उचित तरीके से समाधान निकाला जाएगा।

    काफी देर तक चली समझाइश के बाद युवती का गुस्सा शांत हुआ और वह टावर से नीचे उतरने के लिए राजी हो गई। उसके सुरक्षित नीचे आने के बाद प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

    पुलिस ने क्या कहा?

    रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक Anurag Singh ने बताया कि लाडपुर गांव से सूचना मिली थी कि एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बातचीत के जरिए उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

    उन्होंने कहा कि युवती एक व्यक्ति से शादी की मांग कर रही थी। फिलहाल परिजन उससे बातचीत कर रहे हैं। यदि युवती कोई शिकायत या तहरीर देती है, तो पुलिस नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगी।

    मामले की जांच जारी

    पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि युवती किन परिस्थितियों में टावर पर चढ़ी और विवाद की वास्तविक वजह क्या थी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्तिगत या पारिवारिक विवाद का समाधान कानून और संवाद के माध्यम से करें तथा अपनी जान जोखिम में डालने वाले कदम न उठाएं।

    सौभाग्य से इस पूरे घटनाक्रम में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और युवती को सुरक्षित बचा लिया गया।

    Share:

  • भारत की रिकॉर्ड जीत से विश्व कप में बढ़ा दबदबा, मंधाना-शेफाली के बाद श्री चरणी ने नीदरलैंड पर बरपाया कहर

    Thu Jun 18 , 2026
    नई दिल्ली । महिला (Women) टी20 विश्व कप (T20 World Cup) 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women’s Cricket Team) ने अपने शानदार प्रदर्शन (Performance) का सिलसिला जारी रखते हुए नीदरलैंड को 95 रन से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। लीड्स में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने बल्लेबाजी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved