
इंदौर. इंदौर (Indore) में अब गैंगस्टर (Gangster) रोहित गोदारा गैंग (Rohit Godara gang) के नाम पर एक कारोबारी (Businessman) से 10 करोड़ (10 crore) रुपये की फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रकम नहीं देने पर कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी लगातार फोन कॉल और वॉइस मैसेज के जरिए कारोबारी पर दबाव बना रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं, अब पूरे मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी गई है।
दरअसल यह मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाले कारोबारी संजय कुमार को पिछले कुछ दिनों से धमकी भरे कॉल और वॉइस मैसेज मिल रहे थे। फोन करने वाले ने अपनी पहचान सागर सिंह शेखावत के रूप में बताते हुए खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया और 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस धमकी भरे वॉइस मैसेज, मोबाइल नंबर और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी वास्तव में रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा है या फिर गैंग के नाम का इस्तेमाल कर दहशत फैलाना चाहता है। गौरतलब है कि इससे पहले भी इंदौर और मालवा क्षेत्र में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फिरौती और धमकियों के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे मामलों में एसआईटी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब 10 करोड़ की इस नई रंगदारी के मामले की जांच भी एसआईटी को सौंपी गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved