img-fluid

इंदौर के गोपाल मंदिर में बना गीता भवन भी उज्जैन की कंपनी को सौंपेंगे

June 29, 2026

  • ऑडिटोरियम के संचालन के साथ फायर फ्री कैफे भी चल सकेगा

इंदौर। नगर निगम (Municipal council) की स्मार्ट सिटी कंपनी (Smart City Company) द्वारा गोपाल मंदिर (Gopal Mandir) में बनाए गए गीता भवन (Gita Bhavan) को अब उज्जैन (Ujjain) की कंपनी को संचालन के लिए सौंपा जा रहा है। यह कंपनी ऑडिटोरियम का संचालन करने के साथ-साथ फायर फ्री कैफे का संचालन भी करेगी।



  • स्मार्ट सिटी कंपनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्थ जैन ने बताया कि गोपाल मंदिर में बनाए गए ऑडिटोरियम और उसके साथ के स्थान को गीता भवन के रूप में स्थापित किया गया है। इस गीता भवन का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा किया गया था। उसके बाद से ही इसका संचालन व्यवस्थित तरीके से करने के लिए एजेंसी की तलाश का कार्य किया जा रहा था। इस बारे में जारी किए गए टेंडर के आधार पर यह काम उज्जैन ड्रीम्स नमक उज्जैन की कंपनी को सौंपा जा रहा है। इस कंपनी द्वारा इस कार्य के एवज में 4 लाख प्रति वर्ष दिए जाएंगे। इसके अंतर्गत यह कंपनी एक तरफ जहां ऑडिटोरियम का संचालन करेगी तो वहीं दूसरी तरफ फायर फ्री कैफे चला सकेगी। इसमें शर्त यही है कि उसे कैफे में किसी भी खानपान की वस्तु का निर्माण नहीं किया जाएगा। अलबत्ता कहीं और से निर्माण करके लाकर यहां पर बेचा जा सकेगा।

    इस ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आने वाले लोगों के वाहन की पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के बारे में उन्होंने कहा कि इस स्थान से 300 मीटर की दूरी पर नंदलालपुरा का पार्किंग है। इसके अलावा खजूरी बाजार और सुभाष चौक के पार्किंग का भी उपयोग ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आने वाले नागरिक कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इन लोगों को अपनी गाड़ी पार्किंग करने के लिए पार्किंग शुल्क चुकाना होगा। इस शुल्क से इन लोगों को मुक्ति देने की कोई योजना नहीं है। राजबाड़ा क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक गोपाल मंदिर का जीर्णोद्धार और नवशृंगार का काम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किया गया है। इस मंदिर के परिसर में कला दीर्घा के साथ ही ऑडिटोरियम का निर्माण भी किया गया है। इस ऑडिटोरियम में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकेगा। जिस फर्म द्वारा यह ऑडिटोरियम ठेके पर लिया गया है, वह फर्म ही अब ऑडिटोरियम को किराए पर देने और उस पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई तथा बेहतर व्यवस्था रखने का कार्य करेगी।

    Share:

  • गुंडों के साथ इंदौरी भूमाफिया का तगड़ा गठजोड़, 12 साल पहले डायमंड गृह निर्माण की जमीन पर काबिज 42 मकानों को खाली कराने का ठेका 6 करोड़ में दिया

    Mon Jun 29 , 2026
    पुलिस कमिश्नर की सख्ती और भोपाल तक मचे हल्ले के बाद कनाडिय़ा थाने के सिपाहियों को पीटने वाले चार गुंडों को दबोचना पड़ा, थाना प्रभारी के खिलाफ भी जांच, अन्य संस्थाओं की जमीनों पर भी हैं निगाहें इंदौर। बीते कई सालों से गृह निर्माण संस्थाओं की जमीनों पर कब्जा जमाने वाले भूमाफिया हर तरह के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved