img-fluid

राम मंदिर के चढ़ावा चोरों ने जनता की उम्मीदों और विश्वास को रौंदा – सांसद पप्पू यादव

June 30, 2026


पूर्णिया । सांसद पप्पू यादव (MP Pappu Yadav) ने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावा चोरों (Thieves stealing offerings at Ram Mandir) ने जनता की उम्मीदों और विश्वास को रौंदा है (Have trampled upon Hopes and Trust of the Public) ।


  • उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन लोगों ने सनातन धर्म के सीने में खंजर भोंका है। इन लोगों ने जनता की उम्मीदों और विश्वास को रौंदा है। ये लोग गजनवी के दादा है। ये लोग एसआईटी की जांच इसलिए करवा रहे हैं, ताकि बड़ी मछलियों को बचाया जा सके। सीएम की इजाजत की बगैर कुछ नहीं होता। यह सब कुछ आम लोगों को दिग्भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। इस पूरी साजिश का पर्दाफाश होना चाहिए।

    पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने नीट पेपर लीक मामले में तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मामले में बड़ी मछलियों को बचाने के लिए छोटी मछलियों को निशाना बनाया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि इसमें कई बड़े पदाधिकारी भी शामिल हैं। इस मामले में बार-बार प्यादों को निशाना बनाया जा रहा है। नीट पेपर लीक के बाद मुंबई में भी पेपर लीक का मामला प्रकाश में आया है। परीक्षा आयोजित कराने वाले बोर्ड को सबसे पहले भंग किया जाना चाहिए। आप न बोर्ड में शामिल लोगों को पद से हटाते हैं और न ही बोर्ड को भंग करते हैं। आप सीधा जांच की बात करते हैं। आखिर ये कैसे संभव हो पाएगा। अब ये पेपर घोटाला देश बन चुका है। लोग कह रहे हैं कि ये चोर देश है, कहा जा रहा है कि वहां पर लोगों के भविष्य की चोरी की जा रही है। इस तरह की अवधारणा बाहर देशों में प्रचारित हो चुकी है। हमारे बच्चों को सम्मान नहीं मिल रहा है, उन्हें विदेश में नौकरी नहीं मिल पा रही है। यह हमारे लिए शर्म की बात है।

    उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थिति ऐसी हो चुकी है कि जब तक ये लोग राहुल गांधी का नाम नहीं लेंगे, तो इनका पेट नहीं भरेगा, जो लोग लोकतंत्र पर भरोसा नहीं रखते हैं। ये लोग ईडी और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों का सहारा लेकर लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं। अब देश में जातीय उन्माद की स्थिति ऐसी पैदा हो चुकी है। पंडित नेहरू के शासनकाल में देश को बहुत कुछ मिला, लेकिन आज की स्थिति कैसी है, यह बात किसी से छुपी नहीं है। राहुल गाधी मौजूदा समय में गरीब, किसान और छात्र हर तबके की आवाज बनकर उभर रहे हैं। ऐसे में अगर बीजेपी के लोग राहुल गांधी को गाली नहीं देंगे, तो इनकी राजनीतिक दुकान नहीं चलेगी।

    वहीं, लालू प्रसाद यादव के परिवार से उनका आवास और सुरक्षा में कटौती किए जाने पर भी पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक, यह सब कोई मुद्दा नहीं है। यह सभी आम लोगों को गुमराह करने वाले मुद्दे हैं, जिन्हें किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। अब यह मुद्दा नहीं है। अब मुद्दा यह है कि लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, पेपर लीक हो रही हैं। इन मुद्दों पर ध्यान दिया जाना चाहिए। लेकिन, अफसोस की बात है कि आप इन मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मेरा सीधा-सा कहना है कि जब आप घर छोड़ रहे हैं, तो बेकार में इन मुद्दों का जिक्र क्यों कर रहे हैं। आप सीधा-सीधा घर छोड़ दीजिए। बेकार की भूमिका क्यों रचा रहे हैं, बाकी बिहार में कई मुद्दे हैं, जिन पर ध्यान देना जरूरी है। ये लोग बेकार की राजनीति कर रहे हैं, जो कि बिल्कुल भी ठीक नहीं है। आखिर आप लोग क्या कर रहे हैं। आप लोग दया मांग रहे हो। दया की भीख मांगने वाले लोग कभी एक नेता नहीं बन सकता है।

    उन्होंने बिहार में हो रही आपराधिक घटनाओं का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक, बेगूसराय में हत्या का मामला सामने आया है। छपरा में दो-दो भाई की हत्या कर दी गई। इससे पहले उसके चाचा की हत्या कर दी गई थी। आखिर हो क्या कर रहा है। कोई भी देखने वाला नहीं है। पूरा बिहार आपराधिक घटनाओं में डूबा हुआ है। पूरा बिहार जातीय उन्माद से जूझ रहा है। इसके अलावा उन्होंने भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर भी अपनी बात रखी। उनके मुताबिक, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि कानून का राज स्थापित हो। कानून सर्वोच्च हो। कोई हिटलर या चंगेज खान नहीं बने। पीएम और सीएम भी कानून के दायरे में हैं। ऐसी स्थिति में सभी एनकाउंटर की जांच हो। अपराधी को अपराधी की दृष्टि से देखा जाना चाहिए, न ही किसी धर्म या जाति की दृष्टि से नहीं। यूपी और बिहार से संबंधित एनकाउंटर की भी जांच होनी चाहिए। संबंधित परिवार की भी सुरक्षा होनी चाहिए। इसमें कौन-कौन लोग शामिल हो, इसकी भी जांच होनी चाहिए, ताकि पूरी तस्वीर साफ हो सके।

    Share:

  • अजय राय को अयोध्या में हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक है - कांग्रेस नेता राव नरेंद्र सिंह

    Tue Jun 30 , 2026
    चंडीगढ़ । कांग्रेस नेता राव नरेंद्र सिंह (Congress leader Rao Narendra Singh) ने कहा कि अजय राय को अयोध्या में हाउस अरेस्ट करना (Placing Ajay Rai under house arrest in Ayodhya) असंवैधानिक है (Is Unconstitutional) । हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved