img-fluid

चलती बस में मिला यात्री का शव, इंदौर जा रही थी बस

July 02, 2026

खंडवा। खंडवा जिले (Khandwa district) में हैदराबाद से इंदौर (Hyderabad to Indore) जा रही एक निजी बस (Private bus) में सफर कर रहे यात्री का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान खिराला गांव निवासी पन्नालाल के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पंधाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची, बस को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन-ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

पुलिस के अनुसार, पन्नालाल हैदराबाद से इंदौर जाने वाली निजी बस में यात्रा कर रहे थे। सफर के दौरान उनकी मौत हो गई, जिसका पता बस के पंधाना पहुंचने पर चला। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिलीप सिंह देवड़ा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। परिजन ने मौत को संदिग्ध बताते हुए मामले की गहन जांच और यदि किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।


  • घटना के समय जनजातीय जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र दांगोड़े, खिराला के सरपंच और मृतक के परिजन पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर मौजूद रहे। थाना प्रभारी दिलीप सिंह देवड़ा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में मृतक के शराब सेवन किए जाने की बात सामने आई है, लेकिन मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

    Share:

  • एनसीएलटी और एनसीएलएटी के एआई आधारित आदेशों को रद्द कर दिया सुप्रीम कोर्ट ने

    Thu Jul 2 , 2026
    नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने एनसीएलटी और एनसीएलएटी के एआई आधारित आदेशों को (AI-based orders of NCLT and NCLAT) रद्द कर दिया (Set Aside) । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) और राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के उन आदेशों को रद्द कर दिया, जिन्हें उन्होंने आर्टिफिशियल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved