img-fluid

पाकिस्तान : भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी ओवरलोडेड बस; 40 यात्रियों की मौत

July 03, 2026

नई दिल्ली. पाकिस्तान (Pakistan) में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा (Horrific road accident) हो गया. खैबर पख्तूनख्वाह (Khyber Pakhtunkhwa) और बलूचिस्तान (Balochistan) की सीमा के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस गहरी खाई में गिर गई. ड्राइवर ने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया था. इस हादसे में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.


  • बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद के मुताबिक, हादसा दाना सर इलाके में हुआ. बस हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रही थी, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क से नीचे पत्थरों से भरी गहरी खाई में जा गिरी.

    अधिकारियों ने बताया कि बस पहले से ही यात्रियों से भरी हुई थी. इसके अलावा रास्ते में खराब हुई दूसरी बस के यात्रियों को भी इसी बस में बैठा लिया गया था, जिससे वाहन क्षमता से ज्यादा भर गया था. शुरुआती जांच में ओवरलोडिंग को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है. रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर रेस्यू ऑपरेशन चला रही है.

    रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की और अधिकारियों को घायलों के सर्वोत्तम इलाज का निर्देश दिया है.

    बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने भी हादसे पर शोक जाहिर करते हुए प्रशासन को राहत और बचाव कार्य तेज करने और घायलों के इलाज में कोई कमी न रखने के निर्देश दिए हैं.

    पाकिस्तान में खराब सड़कें, यातायात नियमों का कमजोर पालन और लापरवाही से वाहन चलाना अक्सर बड़े सड़क हादसों की वजह बनते हैं. खासकर पहाड़ी इलाकों में ऐसे हादसे लगातार सामने आते रहते हैं. इससे पहले मई महीने में भी उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक मिनीबस खड़ी बस से टकरा गई थी, जिसमें 17 लोगों की मौत और 5 लोग घायल हुए थे.

    Share:

  • दिमाग में 38 परजीवी सिस्ट मिलने के बाद भारत यात्रा पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर दावे और तर्कों को लेकर छिड़ी बहस

    Fri Jul 3 , 2026
    नई दिल्ली । ब्रिटेन (Britain) की 42 वर्षीय महिला लोरी डेनमैन (Lori Denman) के मस्तिष्क (Brain) में 38 परजीवी सिस्ट (Parasitic Cysts) मिलने का मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला का दावा है कि उन्हें यह दुर्लभ संक्रमण वर्ष 2007 में भारत (India) की दो महीने की यात्रा के दौरान हुआ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved