img-fluid

ममता बनर्जी को फिर झटका, नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी पदों से इस्तीफा दिया

July 04, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। उनकी करीबी नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। यही नहीं बल्कि चंद्रिमा ने टीएमसी के सभी पदों से इस्तीफा दिया है और अपने इस्तीफे को ममता बनर्जी को भेजा है।

ममता की करीबी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भी ममता बनर्जी का साथ छोड़ दिया है। चंद्रिमा भट्टाचार्य ने तृणमूल के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कार्यभार संभालने के एक महीने के अंदर ही इस्तीफा दिया है। पिछले महीने की 3 तारीख को ममता बनर्जी ने चंद्रिमा भट्टाचार्य को तृणमूल कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था।


  • चंद्रिमा भट्टाचार्य पश्चिम बंगाल की टीएमसी की सरकार में मंत्री रही हैं और वह ममता की सबसे भरोसेमंद और करीबी सहयोगी मानी जाती रही हैं। उन्होंने ममता सरकार में वित्त, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, भूमि सुधार, और शरणार्थी और पुनर्वास राज्य मंत्री का पद संभाला। भट्टाचार्य एक तेज तर्रार नेता हैं और वकालत भी करती रही हैं।

    ममता बनर्जी जब हर तरफ से सियासी तौर पर घिरी हुई हैं, ऐसे वक्त में चंद्रिमा का साथ छोड़ना ममता के लिए परेशान करने वाला है। पार्टी के बड़े-बड़े चेहरे ममता और उनके भतीजे का साथ छोड़ रहे हैं और बागी गुट में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में देखना ये होगा कि ममता इस सियासी तूफान से खुद को और पार्टी को कैसे बचा पाती हैं।

    Share:

  • 'भारत 21वीं सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा, लेकिन कुछ लोग फैला रहे थे अफवाह'- PM मोदी

    Sat Jul 4 , 2026
    जोधपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शनिवार को) राजस्थान के जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही राजस्थान को कई नए प्रोजेक्ट्स की सौगात दी। पीएम मोदी ने कहा कि नए टर्मिनल से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ-साथ, इससे पूरे राजस्थान में पर्यटन, व्यापार और आर्थिक मौकों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved