img-fluid

इंदौर: सियागंज की तीन दुकानों में चोरी, CCTV में कैद हुए चोर; व्यापारियों में आक्रोश

July 07, 2026

इंदौर। इंदौर के सियागंज थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। देर रात क्षेत्र की तीन दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सियागंज शहर का प्रमुख इलेक्ट्रिकल होलसेल मार्केट है। व्यापारियों का कहना है कि थाना क्षेत्र के नजदीक होने के बावजूद लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे व्यापारियों में भय और नाराजगी का माहौल है।


  • व्यापारियों के अनुसार पिछले एक महीने में करीब पांच बार दुकानों को निशाना बनाया जा चुका है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। व्यापारियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

    वहीं पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

    Share:

  • थाईलैंड की खुदाई में मिला भारत से जुड़ा बड़ा सबूत, ब्राह्मी लिपि की अंगूठी ने खोले इतिहास के राज

    Tue Jul 7 , 2026
    नई दिल्ली । भारत और थाईलैंड(India and Thailand) के बीच सांस्कृतिक तथा व्यापारिक(Cultural and trade relations between) संबंध आधुनिक दौर तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि इनकी जड़ें करीब दो हजार वर्ष पुरानी हैं। इसका ताजा प्रमाण थाईलैंड(Thailand) में हुई एक पुरातात्विक खुदाई(scientists discovered)से मिला है, जहां वैज्ञानिकों को दो सोने की प्राचीन अंगूठियां मिली […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved