
भोपाल। मध्यप्रदेश (MP) में जून (June) माह में हुई कम बारिश (Rain) की भरपाई जुलाई के 8 दिनों में हो गई है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मध्यप्रदेश में अब तक 10 फीसदी अधिक बारिश (10% excess rainfall) हो चुकी है। अच्छी बारिश के चलते किसानों में भी खुशी की लहर है।
मानसून के चलते कल प्रदेश के 27 जिलों में बारिश का दौर चला। कुछ जगह सामान्य वर्षा हुई तो दमोह, आष्टा, ग्वालियर, चंबल संभाग और खरगोन में बाढ़-से हालात उत्पन्न हो गए, वहीं खरगोन में एक युवक बह गया। मौसम विभाग ने आज भी मध्यप्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर-चंबल संभाग में सबसे अधिक असर देखने को मिल सकता है, जबकि उज्जैन, सागर और आसपास के क्षेत्रों में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान दमोह में करीब पौने दो इंच, नर्मदापुरम में 1.1 इंच तथा खजुराहो और टीकमगढ़ में लगभग पौन इंच बारिश दर्ज की गई। जबलपुर, खरगोन और बैतूल में भी करीब आधा इंच वर्षा रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा दतिया, धार, ग्वालियर, खंडवा, रतलाम, श्योपुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, सतना, सिवनी, बालाघाट, मंदसौर, शाजापुर, पन्ना, बड़वानी, देवास और सीहोर सहित कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved