img-fluid

इंदौर: नलों में आ रहा ड्रेनेज का पानी, तुलसी नगर में मिली सर्वाधिक शिकायतें

July 09, 2026

इंदौर। शहर (Indore) के कई क्षेत्रों में गंदा पानी (Drainage water) आने की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। तुलसी नगर (Tulsi Nagar) में तो रहवासी पीने के पानी को लेकर खासे परेशान हैं। सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline) से लेकर कई बार झोनलों पर शिकायतें (complaints) की गईं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।


  • तुलसी नगर से 311 हेल्पलाइन पर सर्वाधिक शिकायतें की गईं कि कई क्षेत्रों में नर्मदा के पानी में ड्रेनेज का पानी मिला आ रहा है और लोग बीमार पड़ रहे हैं। अफसरों को झोनल पर जाकर कई रहवासियों ने मामले की शिकायत भी की, लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई तो लोगों ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतें करना शुरू की, मगर उसके बावजूद शिकायतों का निराकरण किए बगैर उन्हें बंद कर दिया गया और अब रहवासी अन्य क्षेत्रों से जाकर पानी ला रहे हैं। रहवासियों का कहना है कि शिकायतें करते हुए थक गए हैं और अब झोनल का घेराव कर अपनी समस्याएं अफसरों को बताएंगे।

    Share:

  • 'खतरों के खिलाड़ी 15' की रिलीज टली, अब 25 जुलाई नहीं बल्कि अगस्त में शुरू होगा रोहित शेट्टी का स्टंट शो

    Thu Jul 9 , 2026
    नई दिल्ली । लोकप्रिय स्टंट (Stunt) आधारित रियलिटी शो (Reality Show) खतरों के खिलाड़ी 15 का इंतजार कर रहे दर्शकों को अब कुछ और दिन इंतजार करना होगा। शो की निर्धारित रिलीज डेट (Release Date) में बदलाव कर दिया गया है। पहले यह सीजन (Season) 25 जुलाई से शुरू होने वाला था, लेकिन अब इसकी नई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved