img-fluid

इंदौर: निगम को कहीं पर भी सांची पाइंट लगाने का अधिकार नहीं

July 09, 2026

  • अफसरों को ही नहीं पता… शहर में कितने वैध-अवैध सांची पाइंट, अब चले पाइंट नीलाम करने
  • अप्रैल 2024 में निगम ने सांची दुग्ध संघ को पत्र भेजकर मांगी थी सांची पाइंटों की जानकारी
  • प्रशासन, आईडीए, ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ कई विभागों की लगती हंै अनुमतियां
  • गली-मोहल्लों में सांची पाइंट की अनुमति मिली तो दुकानदारों ने चौराहों पर ही लगाई दुकानें

इंदौर। बीते कई वर्षों से नगर निगम (Municipal Corporation) ने शहर के प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर लगने वाले सांची पाइंट (Sanchi points) की अनुमति देना बंद कर रखी थी। निगम मार्केट विभाग के रिकार्ड में 250 सांची पाइंट का ही उल्लेख है, लेकिन उसके बावजूद इससे चार गुना ज्यादा सांची पाइंट अवैध रूप से शहर के कई इलाकों में लगे हैं। अब निगम कई स्थानों पर सांची पाइंट के लिए जगह ढूंढकर सांची दुग्ध संघ को बताएगा और उसके बाद वहां सांची पाइंट लगाने को लेकर काम शुरू होगा। सांची पाइंट के मामले में शुरू से ही गड़बडिय़ां रही हैं और कई जगह तो शिफ्टिंग के नाम पर बड़े खेल हो रहे हैं।


  • नगर निगम का मार्केट विभाग शहर में वैध-अवैध गुमटियों से लेकर बाजारों में लगने वाले हाट बाजारों को लेकर कई जगह कार्रवाई करता रहा है। वर्षों पहले शहर में गुमटियां भी वैध किए जाने का मामला बंद कर दिया गया था। वर्षों पहले आखिरी दौर में 999 गुमटियां अवैध से वैध की गई थीं। गुमटियों के साथ-साथ सांची पाइंट के मामले भी निगम मार्केट विभाग के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहे हैं, क्योंकि इनमें से कई का किराया भी नहीं आता और कई बड़े पैमाने पर अवैध रूप से मनचाही जगह पर लगा लिए हैं। मार्केट विभाग के अफसरों की मानें तो विभाग के रिकार्ड में करीब 250 सांची पाइंट शहरभर में हैं। अब नगर निगम की योजना है कि शहर की प्रमुख सडक़ों पर नए सांची पाइंट बनाने के लिए जगह ढंूढी जाए और वहां सारी प्रक्रियाएं कर उसे नीलाम किया जाए। अब तक ऐसी कोई योजना निगम में पहले नहीं रही और अब शुरुआती दौर में ही कई अधिकारी इस पर दबे स्वर में सवाल खड़े कर रहे हैं। पहले से ही शहर के अलग-अलग इलाकों में सांची पाइंट अवैध रूप से न केवल लगा लिए गए, बल्कि वहां दूध और डेरी प्रोडक्ट बेचने के नाम पर पूरी किराने की दुकान ही खोल ली गई है।

    आधा दर्जन विभागों की अनुमतियों के बाद लगता है सांची पाइंट
    नगर निगम द्वारा वर्ष 2006 से सांची पाइंट पार्लर की किसी प्रकार की अनुमति देना बंद कर दी गई थी और इसके लिए सख्त नियम निगम ने ही तैयार किए थे, मगर उसके बावजूद बीते वर्षों में शहर के कई चौराहों पर अवैध रूप से सांची पाइंट लगते रहे हैं। वर्ष 2005 में जब नए सांची पाइंट के लिए अनुमति ली जाती थी तो नगर निगम द्वारा ही अनेक प्रक्रियाओं के साथ-साथ आईडीए, जिला प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस के अलावा कई अन्य विभागों की अनुमतियां मंगाई जाती थीं और उन अनुमतियों के बाद अफसरों की टीम लगने वाले सांची पाइंट का निरीक्षण करती है और फिर मंजूरी दी जाती है। इसके लिए सांची पाइंट और नगर निगम में निर्धारित राशि जमा करानी होती थी और साथ ही हर माह निगम और सांची दुग्ध संघ को किराया भी देना तय होता था।

    शिफ्टिंग में खेल, गली का सांची पाइंट चौराहे पर आ गया
    सांची पाइंट लगाने के नाम पर कई अफसरों के साथ मिलकर संचालकों ने अलग-अलग जुगाड़ भिड़ाई और दर्जनों स्थानों पर गली-मोहल्लों में लगे सांची पाइंट को विभिन्न कारण बताकर चौराहों पर शिफ्ट करा लिया गया। बाद में इन मामलों की शिकायतें भी हुईं, लेकिन निगम अफसरों ने कार्रवाई नहीं की।

    सांची दुग्ध संघ मांगलिया ने कई स्थानों पर नए सांची पाइंट लगाने के लिए जगह मांगी है। दो से तीन बार उनके पत्र मिले हैं। इसी आधार पर नगर निगम अब जमीन ढूंढ रहा है, ताकि वहां नए सांची पाइंट नियम-कायदों और जरूरी अनुमतियों के बाद बनाए जा सकें।
    क्षितिज सिंघल, नगर निगम कमिश्नर

    Share:

  • क्या बिल्ली पालने से बढ़ सकता है मानसिक बीमारी का खतरा? नई स्टडी ने चौंकाए वैज्ञानिक सावधानी बरतने की दी सलाह

    Thu Jul 9 , 2026
    नई दिल्ली । घर में बिल्ली(cat)पालना आजकल केवल शौक नहीं बल्कि कई लोगों की जीवनशैली(lifestyles) का हिस्सा बन चुका है। पालतू जानवरों से लगाव तनाव कम करने और मानसिक सुकून(provide mental peace) देने के लिए भी जाना जाता है। हालांकि हाल ही में सामने आई एक वैज्ञानिक स्टडी(scientific study) ने बिल्ली पालने वालों का ध्यान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved