img-fluid

इंदौर में चलती बस में लगी आग: टायर फटने से हुआ हादसा, समय रहते सभी यात्रियों को उतारा गया

July 09, 2026

इंदौर। इंदौर (Indore) के शिप्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे रीवा से इंदौर आ रही जय अंबे ट्रेवल्स (Jai Ambe Travels) की बस (Bus) में अचानक आग (Fire) लग गई। हादसा शिप्रा थाने के सामने हुआ। राहत की बात रही कि बस में सवार सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।


  • टायर फटने के बाद लगी आग
    पुलिस के मुताबिक, चलती बस का अचानक टायर फट गया। इसके बाद चालक ने बस को संभालने की कोशिश की। इसी दौरान घर्षण के कारण बस के अगले हिस्से में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    यात्रियों को दूसरी बस से इंदौर भेजा गया
    घटना के बाद पुलिस ने सभी यात्रियों को दूसरी बस से इंदौर रवाना किया। बस में आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि, इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

    आग लगने के कारणों की जांच
    पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर टायर फटने के बाद हुए घर्षण को आग लगने की वजह माना जा रहा है।

    Share:

  • थाने में अंधेरा होना चौंकाता है… जेनरेटर खराब होने पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

    Thu Jul 9 , 2026
    इलाहाबाद: देवरिया के थाने में जेनरेटर खराब होने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा थाने में अंधेरा होना ये तो हैरान करने वाला मामला है. यहां बिजली गुल होने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एसपी देवरिया से जवाब मांगा है. देवरिया से जुड़े मामले में हाई कोर्ट ने कहा कि थाने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved