img-fluid

24 में से 13 गेंदों पर नहीं दिया 1 रन… सुनील नरेन का जादुई स्पेल

July 10, 2026

डेस्क: लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (LAKR) ने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में अपने पिछले खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए डलास में शानदार वापसी की है. टीम ने बेहतरीन ऑलराउंड खेल के दम पर डिफेंडिंग चैंपियन वॉशिंगटन फ्रीडम को 18 रनों से शिकस्त दे दी. सीजन के 24वें मैच में नाइट राइडर्स की इस जीत के बड़े हीरो उनके दिग्गज सुनील नरेन रहे, जिन्होंने पावरप्ले में अपनी जादुई गेंदबाजी से वॉशिंगटन के बल्लेबाजों को पूरी तरह लाचार कर दिया. इस जीत के साथ ही एलएकेआर के अब 8 पॉइंट्स हो गए हैं.

इस मैच में 193 रनों के बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी वॉशिंगटन फ्रीडम को सुनील नरेन की फिरकी ने शुरुआत में ही बैकफुट पर धकेल दिया. एलएकेआर ने रणनीति के तहत नरेन से पावरप्ले के अंदर ही 3 ओवर फिंकवाए. नरेन ने कप्तान के इस भरोसे पर खरे उतरते हुए अपने स्पेल के दौरान विरोधी बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए तरसा दिया. नरेन ने अपने कोटे के 4 ओवरों में 13 गेंदें डॉट गेंद फेंकी. इस दौरान उन्होंने 3.50 की इकॉनमी से सिर्फ 14 रन ही दिए और 1 विकेट भी हासिल किया. नरेन ने पिछले मैच में भी कुछ ऐसा ही किया था और 4 ओवर में सिर्फ 7 रन दिए थे. हालांकि उस मैच में उनकी टीम को हार मिली थी. लेकिन इस बार बाकी खिलाड़ियों ने भी कमाल दिखाया.


  • नरेन के इस दबाव का फायदा उठाते हुए आंद्रे रसेल ने छठे ओवर में स्टीव स्मिथ और रचिन रवींद्र को आउट कर वॉशिंगटन का स्कोर 41 रन पर 3 विकेट कर दिया. इसके बाद लाहिरू मिलंथा ने 40 रन बनाकर कुछ संघर्ष किया, लेकिन अली खान और शैंडली वैन शल्कविक ने कसी हुई गेंदबाजी कर वॉशिंगटन को 20 ओवर में 174 रनों पर ही रोक दिया.

    इससे पहले, वॉशिंगटन फ्रीडम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. फिर सौरभ नेत्रवलकर ने कॉलिन मुनरो को जल्दी आउट कर एलएकेआर को पहला झटका दिया. इसके बाद नाइट राइडर्स ने सभी को चौंकाते हुए आंद्रे रसेल को नंबर-3 पर प्रमोट किया, लेकिन वह भी एक चौका और एक छक्का लगाने के बाद 17 के कुल स्कोर पर आउट हो गए.

    दो शुरुआती विकेट गिरने के बाद मैथ्यू ट्रॉम्प और आंद्रे फ्लेचर ने मोर्चा संभाला. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 69 गेंदों में 110 रनों की विस्फोटक और रिकॉर्ड साझेदारी हुई. ट्रॉम्प ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 35 गेंदों में अपना पहला एमएलसी अर्धशतक पूरा किया और 32 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए. दूसरी तरफ फ्लेचर ने एंकर की भूमिका निभाते हुए 40 गेंदों में 59 रनों की शानदार पारी खेली. फिर आखिरी ओवरों में जहमर हैमिल्टन और सैफ बदर ने धमाल मचाया. दोनों ने सिर्फ 20 गेंदों में 46 रनों की तेजतर्रार साझेदारी कर टीम के स्कोर को 20 ओवर में 192 रनों तक पहुंचा दिया, जो अंत में मैच जिताऊ साबित हुआ.

    Share:

  • Did Iran Plot a New Assassination Attempt Against Trump? Israel Warns US About 'Killing Plan'

    Fri Jul 10 , 2026
    New Delhi. A new report has caused a stir amidst rising tensions between the US and Iran. According to US media reports, Israel has provided intelligence to the US claiming that Iran has hatched a new plot to assassinate President Donald Trump. This information has surfaced at a time when military confrontation between the two […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved