img-fluid

ओटीटी पर इस वीकेंड मनोरंजन का बड़ा धमाका, दृश्यम 3 से हनुमान अंश तक रिलीज होंगी कई फिल्में और सीरीज

November 26, 2026

नई दिल्ली ।नवंबर (November) का आखिरी वीकेंड मनोरंजन के शौकीनों के लिए खास होने वाला है। ठंड की शुरुआत के बीच घर बैठे फिल्में और वेब सीरीज (Web Series) देखने वालों के लिए अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platforms) पर कई नए विकल्प उपलब्ध हो रहे हैं। इस बार रोमांस, क्राइम, थ्रिलर, साइंस फिक्शन, पॉलिटिकल ड्रामा और आध्यात्मिक कहानियों का मिश्रण देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि सिनेमाघरों (Theatres) में शानदार प्रदर्शन कर चुकीं कुछ चर्चित फिल्में भी अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे रही हैं। इनमें अजय देवगन (Ajay Devgn) की ‘दृश्यम 3’ और ‘हनुमान अंश’ प्रमुख हैं।

इस वीकेंड की चर्चित रिलीज में ‘नोटबुक 90s-कढल फ्लैशबैक’ भी शामिल है। यह तमिल रोमांटिक ड्रामा सीरीज 23 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज हो चुकी है। इसकी कहानी 1990 के दशक के तमिलनाडु के तिरुचि शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। सीरीज में गौतम और गायत्री की दोस्ती और फिर प्रेम कहानी दिखाई गई है। सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप के दौर से अलग यह कहानी उस समय के रोमांस को सामने लाती है, जब लोग अपनी भावनाएं चिट्ठियों के जरिए व्यक्त करते थे। इसमें मुज्जमिल एलियास और युवा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए ‘दिल्ली 2021’ एक विकल्प है। यह सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म 25 नवंबर को जी5 पर रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी दिल्ली में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान सामने आई परिस्थितियों पर आधारित है। इसमें आम लोगों की मुश्किलों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों के संघर्ष को भी दिखाया गया है। ऋचा चड्ढा इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं। उनके अलावा सुमीत व्यास, सोनाली कुलकर्णी और गुलशन ग्रोवर भी नजर आएंगे।

साइंस फिक्शन के दर्शकों के लिए ‘ब्लेड रनर 2099’ खास आकर्षण हो सकती है। आठ एपिसोड वाली यह सीरीज 25 नवंबर 2026 से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। यह ‘ब्लेड रनर’ और ‘ब्लेड रनर 2049’ की कहानी को आगे बढ़ाती है। इसमें मिशेल यो, हंटर शेफर और टॉम बर्क महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।

आध्यात्मिक विषयों में रुचि रखने वाले दर्शकों के लिए ‘हनुमान अंश’ भी ओटीटी पर आ गई है। नीम करौरी बाबा के जीवन से प्रेरित इस बायोपिक ड्रामा फिल्म का डिजिटल प्रीमियर 27 नवंबर से सोनी लिव पर निर्धारित है। लगभग दो करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया था। करीब तीन महीने तक थिएटर में रहने के दौरान इसने 342.74 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

अजय देवगन की लोकप्रिय फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ की तीसरी फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ भी 27 नवंबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। सिनेमाघरों में फिल्म ने भारत में 300 करोड़ रुपये के क्लब में जगह बनाई थी। वहीं, इसका दुनियाभर का कलेक्शन 500 करोड़ रुपये से अधिक रहा। अब दर्शक विजय सालगांवकर की कहानी को घर बैठे देख सकेंगे।

युवाओं और राजनीति की पृष्ठभूमि पर आधारित ड्रामा पसंद करने वालों के लिए ‘ढाई चाल’ सीरीज उपलब्ध है। इसका प्रीमियर 27 नवंबर से जियो हॉटस्टार पर हो रहा है। इसमें गगन अरोड़ा और आदिल खान अहम भूमिकाओं में हैं। इसकी कहानी लेखक नवीन चौधरी के चर्चित उपन्यासों ‘जनता स्टोर’ और ‘ढाई चाल’ पर आधारित है।

इसके अलावा ‘द हंचबैक, सोल ऑफ पेरिस’ भी 27 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जीन फ्रांस्वा रिशे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विंसेंट कैसल, करीम लेक्लू और डैफ्ने पाटाकिया प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वहीं, क्राइम और थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए ‘द हंटिंग वाइव्स’ का दूसरा सीजन 26 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। इसमें ब्रिटनी स्नो और मालिन एकरमैन नजर आएंगी। नए सीजन में दोनों किरदारों के बीच तनाव और बढ़ता दिखाई देगा।


  • थ्रिलर फिल्म ‘द सोशल रेकनिंग’ भी ओटीटी पर उपलब्ध हो चुकी है। यह फिल्म 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब 24 नवंबर से प्राइम वीडियो पर हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में देखी जा सकती है, हालांकि फिलहाल इसे देखने के लिए किराया देना होगा। इसके अलावा रोमांटिक ड्रामा ‘कॉर्पोरेट लव स्टोरी’ और मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ‘ऑक्टोपस’ भी जी5 पर स्ट्रीम हो रही हैं। ऐसे में नवंबर के अंतिम वीकेंड पर दर्शकों के पास अपनी पसंद के अनुसार मनोरंजन चुनने के कई विकल्प मौजूद हैं।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved