img-fluid

इन्दौर: बीएसएफ कैम्पस में मुख्यमंत्री ने अपनी मां के नाम रोपा पौधा

July 12, 2026

21 लाख पौधे लगाने की औपचारिक शुरुआत, बच्चों के साथ अभिभावक भी पहुंचे

इन्दौर। प्रधानमंत्री (PM) नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा शुरू किए गए एक पौधा मां के नाम अभियान का वृहद आगाज आज हातोद रोड पर बीएसएफ (BSF) के बुढ़ानिया स्थित कैंपस में हुआ। इसके तहत कुल 21 लाख पौधे शहर के विभिन्न क्षेत्रों और पहाड़ियों पर लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के बतौर पहुंचे मुख्यमंत्री (Chief Minister) मोहन यादव (Mohan Yadav) और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी मां के नाम एक पौधा रोपा। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों के साथ बीएसएफ कैम्पस पहुंचे और वहां पौधारोपण किया। आज इस कैम्पस में पौधारोपण के साथ-साथ शहर में 51 हजार जल संरचनाएं भी बनाई जा रही हैं, ताकि वर्षा के जल को सहेजा जा सके।


  • पिछले दो सालं से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक पौधा मां के नाम अभियान को वृहद रूप में चला रहे हैं। पिछले साल रेवती रेंज में वृहद पौधारोपण किया गया था और इस बार बुढ़ानिया की पहाड़ी को इसके लिए चुना गया है। हालांकि यह पहाड़ी सीमा सुरक्षा बल के पास है, लेकिन पहाड़ी की खुली जगह पर आज पौधारोपण किया जा रहा है। इस बार इस अभियान को एक पेड़ मां के नाम 3.0 नाम दिया गया है। आज सुबह से इस पहाड़ी पर पौधरोपण के लिए बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित पहुंच रहे हैं। खुद विजयवर्गीय लोगों के साथ पौधे लगा रहे हैं। इस बार इस अभियान में 6 से लेकर 10 फीट तक के पौधे रौपे जा रहे हैं, जिनके जीवित रहने की संंभावना ज्यादा रहेगी और वे जल्द ही पनपेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के बतौर प्रदेश के मुख्यंमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मंत्री प्रहलाद पटेल भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अपनी मां लीलाबाई यादव के नाम पर पौधा रोपा तो खंडेलवाल और पटेल ने भी अपनी मां के नाम पर पौधा रोपकर हरियाली संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर में स्वच््छता में नंबर वन तो है ही, अब हरियाली में भी नंबर वन होगा। इसके लिए इंदौर के आसपास की पहाड़ियों पर पौधें रोपे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने जो आह्वान किया था, उसी को आधार बनाकर इंदौर के लोग आज यहां पौधारोपण कर रहे हैं। पौधारोपण के दौरान मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, महेन्द्र हार्डिया, मालिनी गौड़, मधु वर्मा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय विशेष तौर पर मौजूद रहे।

    इन प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे
    मां की बगिया में केवल फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके साथ ही मिट्टी और जलवायु के अनुकूल प्रकृति के पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके तहत महोगनी, मौलसरी, जामुन, आंवला, नीम, बरगद, पीपल, कचनार, आंवला, कटहल, आम, नींबू, संतरा, मौसंबी, सीताफल, अनार आदि के पौधे रोपे जाएंगे।

    पथरीली जमीन है बीएसएफ कैम्पस की
    विजयवर्गीय ने बताया कि यहां की जमीन पथरीली है, इसलिए यहां खास किस्म के पौधे लगाए जा रहे हैं। बाद में पौधों की सिंचाई के लिए यशवंत सागर से पाइप बिछाकर संपवेल में पानी इक_ा कर पानी की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति कर दी गई है और एक टीम को तैनात कर सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी।

    बारिश का पानी भी जमीन के अंदर उतारेंगे
    पेड़ लगाओ पानी बचाओ इस अभियान का उद्देश्य तो है ही। पानी के लिए हमने घरों का पानी जमीन में उतारने की योजना बनाई है। इसके लिए 51 हजार घरों की छतों का पानी जमीन में उतारेंगे। मैं जब मेयर था, तब सड़क चौड़ीकरण के लिए कुछ पेड़ ट्रांसप्लांट किए थे और एक घंटे में एक लाख पेड़ लगाए थे।

    अहिल्या पुण्यतिथि के तहत रोपे गए पौधे
    देवी अहिल्याबाई की 231वीं पुण्यतिथि के अवसर पर दो माह चलने वाले आयोजनों का सिलसिला भी आज से शुरू हुआ। इसके तहत ज्यादा ऑक्सीजन देने और औषधियों के पौधे लगाए जा रहे हैं। इनमें नीम, बरगद, गूलर, आंवला, बिल्वपत्र, इमली, जामुन, करंज के 300 पौधे रोपेंगे और उनकी तीन साल तक देखभाल करेंगे। आज सुबह देवी अहिल्या विश्वविद्यालय खंडवा रोड पर मराठी सोशल ग्रुप व महानगर विकास परिषद के साथ पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने इसका शुभारंभ किया।

    इंदौर ने बनाया पौधारोपण का रिकार्ड
    पिछले साल इंदौर शहर और आसपास सभी जगहों पर 51 लाख से ज्यादा पौधे लगे थे। दूसरे साल 15 लाख 30 हजार पौधे लगाए गए थे। यहां के लोगों ने रेवती रेंज पर 12 लाख 40 हजार 17 पेड़ लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इस साल हम 21 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं। यह अभियान 5 जुलाई से चल रहा है, जिसके तहत अभी तक ढाई लाख पौधे लगाए जा चुके हैं और आज जिस हिसाब से यहां संख्या देखते हुए 1 लाख पौधे लगाए जाएंगे। देवगुराड़िया के पीछे टेकरी पर 1 लाख से ज्यादा पौधे, राऊ तालाब के किनारे 10 हजार, सिरपुर तालाब के पीछे 1 लाख, ऐसे अलग अलग-अलग स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा, जिसमें इंदौर के लोग सहभागी बनेंगे।

    Share:

  • वेस्ट बैंक दौरे के दौरान भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने लगाया गंभीर आरोप, हथियारबंद बस्तीवासियों ने 90 मिनट तक रोके रखने का किया दावा

    Sun Jul 12 , 2026
    नई दिल्ली । भारतीय मूल (Indian Origin) के अमेरिकी सांसद रो खन्ना (Ro Khanna) ने वेस्ट बैंक (West Bank) की अपनी हालिया यात्रा के दौरान हुई एक घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, दक्षिणी वेस्ट बैंक के खिरबेट जनुता गांव के दौरे के समय हथियारबंद इजरायली बस्तीवासियों (Israeli Settlers) ने उन्हें और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved