img-fluid

लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी, CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किये 1500 रुपये, ऐसे करें चेक

July 12, 2026

भिंड। मध्य प्रदेश की लाडली बहनों का जुलाई महीने का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने भिंड जिले के लहार से लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी कर दी है। सीएम मोहन यादव ने आज 12 जुलाई रविवार को 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में 1875 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भिंड जिले को विकास कार्यों की भी सौगात दी।

पिछली बार मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 37वीं किस्त 14 जून को सागर जिले के केसली से जारी की गई थी। इस बार 2 दिन पहले ही महिलाओं के खाते में पैसा आ गया है। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में 238.96 करोड़ रुपये की लागत से पूरे हुए करीब 40 विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया। इसके अलावा 83.33 करोड़ की लागत से 16 नई परियोजनाओं का भूमिपूजन और शिलान्यास किया।


  • ऐसे चेक करें लाडली बहना योजना का स्टेटस
    लाडली बहना योजना का स्टेटस चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं
    यहां ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ टैब पर क्लिक करें
    अपनी समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर भरें और OTP से वेरिफाई करें
    इसके बाद आपके भुगतान का लेटेस्ट स्टेटस पता चल जाएगा

    कब शुरू होंगे लाडली बहना योजना के नए रजिस्ट्रेशन
    Ladli Behna Yojana 2026 Form Date या Ladli Behna Yojana Online Apply को लेकर मध्य प्रदेश की महिलाएं लगातार नया अपडेट जानना चाहती हैं। लेकिन इस बार भी नए रजिस्ट्रेशन या फॉर्म भरे जाने को लेकर कोई अपडेट नहीं है। लाडली बहना योजना के नए फॉर्म भरे जाने को लेकर महिलाओं को अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

    लाडली बहना योजना लिस्ट में नाम कैसे देखें
    लिस्ट में नाम चेक करने के लिए ऑफिशियल पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं
    यहां ‘अंतिम सूची’ के टैब पर क्लिक करें, फिर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरें
    मोबाइल पर OTP के लिए क्लिक करें और उसे भरें, बस लिस्ट खुल जाएगी

    Share:

  • रेलिंग तोड़कर गंगा नदी में जा गिरा मैदे से लदा ट्रक, ड्राइवर सहित 3 लोग थे सवार

    Sun Jul 12 , 2026
    कन्नौज। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कन्नौज में रविवार तड़के 4 बजे एक ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 20 फीट नीचे गंगा नदी में जा गिरा। ट्रक में सवार ड्राइवर, क्लीनर और व्यापारी डूबने लगे। देखते ही देखते मैदे की बोरियों से भरा ट्रक पानी में समा गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग दौड़कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved