img-fluid

इंदौर: चरित्र शंका ने उजाड़ा परिवार, पोस्टल असिस्टेंट की बेटी ने करी मां के हत्यारे पिता को तड़पकर मारने की मांग

July 13, 2026

इंदौर। इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र की डाक कुंज कॉलोनी में डाक विभाग की पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पति अखिलेश सैनी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और इसी शंका ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। वारदात के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की छह टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इधर, मृतका के परिजनों और डाक विभाग के कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। बड़ी संख्या में लोग संयोगितागंज थाने पहुंचे और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।


  • दरअसल इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के मनोरमागंज स्थित डाक कुंज कॉलोनी में पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की निर्मम हत्या ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पति अखिलेश सैनी अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर लंबे समय से शक करता था। इसी संदेह और घरेलू विवाद ने आखिरकार एक खौफनाक रूप ले लिया और उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वही इस वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसके बाद मृतका के परिजन और डाक विभाग के साथी कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। बड़ी संख्या में लोग संयोगितागंज थाने पहुंचे और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

    इस दौरान मृतका की बेटी प्रेक्षा सैनी भी मीडिया के सामने भावुक नजर आई। उसने अपनी मां के लिए न्याय की मांग करते हुए कहा कि जिस बेरहमी से उसके पिता ने उसकी मां की जान ली है, उसे भी उसी दर्द का एहसास होना चाहिए, इसलिए ना तो उसका एनकाउंटर करे और ना ही फांसी दे, बल्कि उसके पिता को को भी वैसे ही तड़पा कर मारा जाए, जिस तरह से उसने उसकी मां को मारा है। प्रेक्षा ने आरोप लगाया कि उसके पिता हमेशा उसकी मां के चरित्र पर संदेह करते थे और उनकी कमाई पर निर्भर रहते थे।

    वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छह अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। कुछ स्थानों से उसके संबंध में इनपुट मिले हैं, लेकिन फिलहाल वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • Why UK Players Choose Casinos Not on Gamstop for Flexible Gaming

    Mon Jul 13 , 2026
    UK gaming enthusiasts are searching for gambling venues that deliver greater freedom and adaptability beyond traditional compliance requirements. These alternative sites offer access to varied payment solutions, lucrative incentives, and unlimited gaming options that cater to experienced gamblers in search of increased control over their entertainment preferences. Understanding Non-Gamstop Casinos and Why They’re Popular UK […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved