
उज्जैन। भैरवगढ़ जेल के अधीक्षक के जन्मदिन पर हुई पार्टी में जेल स्टाफ ने गोविंदा की फिल्म के गाने दिल बहलता है मेरा आपके आ जाने से की धुन पर जमकर ठुमके लगाए जो कि पूरी तरह नियम विरूद्ध है। वीडियो वायरल होने के बाद अब जाँच तो होगी लेकिन यह बात सामने आई है कि डिप्टी जेल उप जेलर उत्साह में दिख रहे थे और सामने महिलाएँ बैठी थी जो कि शायद जेल स्टाफ की कर्मचारी हैं।
यह है प्रावधान..होगी कार्रवाई
जेल मुख्यालय द्वारा वर्दी में रील बनाने को लेकर पहले से स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी हैं। इन निर्देशों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जेल में अधिकारी और कर्मचारी वर्दी पहनकर मनोरंजनात्मक, अभिनय आधारित अथवा व्यक्तिगत रील और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करें। विभाग का मानना है कि इस प्रकार की सामग्री से पुलिस की छवि प्रभावित होती है और आमजन के बीच गलत संदेश जा सकता है। यही कारण है कि ऐसे मामलों में विभागीय जाँच और अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रावधान भी रखा गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved