img-fluid

इंदौर: नशे मे बेटे ने की अपनी माँ की हत्या, पुलिस ने आरोपी बेटे को दबोचा

July 16, 2026

इंदौर। इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। शराब के नशे में एक युवक ने अपनी 60 वर्षीय मां की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है, ताकि वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा सके।


  • दरअसल इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में रिश्तो को तार तार कर देने वाली घटना सामने आई है इस सनसनीखेज घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। जहाँ एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही माँ की पिट पीटकर हत्या कर दी…पुलिस के मुताबिक सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची, जहां एक बुजुर्ग महिला मृत अवस्था में मिलीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतका की पहचान 60 वर्षीय गीताबाई के रूप में हुई है और हत्या का आरोप उनके बेटे आकाश पर है। जिसमें बताया जा रहा है कि परिवार में लंबे समय से शराब की वजह से विवाद होते रहे थे। घटना वाले दिन भी घर में कहासुनी हुई थी।

    इसी दौरान आरोपी की पत्नी घर छोड़कर चली गई, जिससे वह गुस्से में आ गया। इसके बाद उसने अपनी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। गंभीर चोट लगने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी आकाश को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगेगी, ताकि वारदात के कारणों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की गहन जांच की जा सके। मामले की विवेचना जारी है।

    Share:

  • खनिज माफिया ने निगल ली पहाड़ी, तबाह की हरियाली

    Thu Jul 16 , 2026
    अब बची है सिर्फ गहरी खदान और जख्मों के निशान, वन विभाग और प्रशासन बेफ्रिक, ग्रामीणों में आक्रोश नितिन गौतम, सिहोरा। क्या कोई पूरी की पूरी पहाड़ी गायब कर सकता है? सुनने में यह नामुमकिन लगता है, लेकिन सिहोरा में हरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया के आगे घूघरा ग्राम के समीप में रोड पर ही एक मंदिर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved