img-fluid

‘परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस’, मानसून सत्र से पहले संसदीय दल की बैठक में चर्चा

July 16, 2026

नई दिल्ली। आगामी सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। संसद सत्र में इस बार एक नहीं बल्कि 3-3 संविधान संशोधन बिल पेश हो सकते हैं। सरकार, इस बार पूरी तैयारी के साथ संविधान संशोधन बिल को पेश कर सकती है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी भी अपनी रणनीति बनाने में जुटी है। दिल्ली में आज (गुरुवार को) कांग्रेस संसदीय दल की बड़ी बैठक हुई, जिसके बाद ऐलान किया गया कि कांग्रेस पार्टी, परिसीमन बिल का विरोध करेगी। ये बैठक सोनिया गांधी के नेतृत्व में 10 जनपथ पर हुई, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई दिग्गज मौजूद रहे।

कांग्रेस की संसदीय दल की बैठक के बाद जयराम नरेश ने कहा, ‘हमें पता चला है कि परिसीमन बिल लाया जाएगा, ऐसी खबर है। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करेगी। हम समान विचारधारा वाली दूसरी पार्टियों के साथ एकजुट होकर खड़े रहेंगे। सोनिया गांधी ने आज हमारी संसदीय रणनीति के लिए बैठक की अध्यक्षता की। इस बार कौन-कौन से बिल लाए जाएंगे, इस बारे में हमारे पास कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। उम्मीद है कि रविवार को सर्वदलीय बैठक में हमें इसके बारे में पता चल जाएगा, लेकिन सरकार की तरफ से यह सिर्फ एक औपचारिकता होगी।’


  • जयराम रमेश ने आगे कहा,’सर्वदलीय बैठक सिर्फ एक औपचारिकता होती है। इसमें 35 नेता बोलते हैं, 4 लोग सुनते हैं और सिर्फ 2 लोग फैसला करते हैं और उसे जबरदस्ती लागू करवा देते हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार परिसीमन बिल लाने की कोशिश करेगी, क्योंकि 17 अप्रैल को 131वें संविधान संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान सरकार हार गई थी। हम इसका विरोध करेंगे और सभी विपक्षी दलों की एकता बनाए रखने की कोशिश करेंगे।’

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ये कहा कि JPC में विपक्ष ने जिस बिल का बहिष्कार किया था- जिसमें सांसदों, विधायकों, मुख्यमंत्रियों और प्रधानमंत्री का कार्यकाल खत्म करने का प्रावधान था- हम उसका भी विरोध करेंगे। ‘एक देश, एक चुनाव’ पर भी चर्चा हुई। FCRA बिल का भी विरोध किया जाएगा। एक अहम बिल जिस पर चर्चा हुई, वह 2013 का खाद्य सुरक्षा कानून था, जिसके आधार पर PM अन्न योजना बनाई गई थी। चूंकि इसमें कुछ संशोधन प्रस्तावित हैं, इसलिए हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे। ऐसा नहीं लगता कि हम इनमें से किसी भी बिल का समर्थन करेंगे।

    बता दें कि कांग्रेस संसदीय दल की इस बैठक में सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, शशि थरूर, पी. चिदंबरम, कुमारी शैलजा और मनीष तिवारी समेत सभी सांसद मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में मानसून सत्र को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

    इस मीटिंग में खासकर परिसीमन बिल को लेकर चर्चा हुई क्योंकि पिछली बार तो कांग्रेस पार्टी परिसीमन बिल को संसद में रोकने पर सफल हो गई थी लेकिन इस बार लोकसभा का सिनेरियो काफी बदल चुका है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मैराथन मीटिंग कर चुके हैं। पीएम आवास पर बीती रात करीब ढाई घंटे तक मीटिंग चली थी, जिसमें अमित शाह और नितिन नवीन भी मौजूद थे और अब कांग्रेस की बैठक हुई है।

    Share:

  • मप्र में बिजली संकट का एआई से निकलेगा समाधान...

    Thu Jul 16 , 2026
    24 घंटे होगी ग्रिड की स्मार्ट निगरानी, थमेगी अघोषित कटौती भोपाल। प्रदेश में तेजी से बढ़ रही बिजली की मांग के बीच बिजली कंपनियां अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से ग्रिड संचालन को स्मार्ट बनाने की तैयारी में हैं। इस तकनीक के जरिए बिजली की मांग का पहले से अनुमान लगाया जाएगा। इससे समय पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved