img-fluid

नाना पटवारी से ड्रग्स गैंबलिंग और प्लांट के पैसों के लेनदेन में हुई पूछताछ

July 16, 2026

इंदौर। इंदौर के राजेंद्र नगर थाना पुलिस द्वारा दर्ज किए गए ड्रग्स के प्रकरण में नए मोड आते जा रहे हैं। ड्रग्स के अलावा अब क्रिकेट की ऑनलाईन गैंबलिंग और प्रॉपर्टी कारोबारियों से पूछताछ में मामला और भी पेचीदा कर दिया है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई ‘नाना पटवारी के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने इस गैंग के सदस्यों पर मध्य प्रदेश संगठित अपराध निवारण अधिनियम और एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि राजेंद्र नगर पुलिस ने कुछ समय पहले एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया था। इस मामले में मुख्य आरोपियों संजय कौशल उर्फ रॉनी और गोलू चन्देरी को गिरफ्तार करने के बाद जब उनसे सघन पूछताछ की गई, तो एक बड़े संगठित नेटवर्क का खुलासा हु, जिसमें कांग्रेस नेता पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी सहित अन्य लोगों से पूछताछ की गई है। पुलिस इस पूरे ड्रग नेटवर्क और इसके बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंक्स की बारीकी से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशीले पदार्थों की खेप कहाँ से लाई जा रही थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था।


  • ड्रग तस्करी के अलावा राजेंद्र नगर पुलिस ने इस गैंग से जुड़े ऑनलाइन गैंबलिंग के एक बड़े नेटवर्क का भी पर्दाफाश किया है। इस मामले में भी संजय कौशल उर्फ रॉनी, दिनेश श्रीवास्तव उर्फ यश लल्ला, मनीष और प्रितेश त्रिपाठी को आरोपी बनाया है। इन पर सट्टा एक्ट, ऑनलाइन सट्टा, आईटी एक्ट और संगठित अपराध से जुड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे और खुलासे हो सकते हैं।। पुलिस ने आरोपियों के पास से तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिनकी फॉरेंसिक और तकनीकी जांच की जा रही है।

    मीडिया द्वारा फ्लैटों में होने वाली हाई-प्रोफाइल ड्रग पार्टियों और उसमें युवतियों व महिलाओं की संलिप्तता के बारे में पूछे जाने पर पुलिस कमिश्नर सिंह ने स्पष्ट किया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने पूरे नेटवर्क और मूवमेंट की जानकारी दी है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हर संदिग्ध गतिविधि की जांच कर रही है। इस नेटवर्क में शामिल चाहे कोई भी हो—महिला हो या पुरुष—सभी के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि इंदौर को ड्रग मुक्त और अपराध मुक्त बनाने के लिए अपराधियों के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त किया जा रहा है और आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़े खुलासे व गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

    Share:

  • इंदौर के कारोबारी की संदिग्ध मौत में हनी ट्रैप एंगल की जांच तेज, ब्लैकमेलिंग के आरोपों की पड़ताल में जुटी पुलिस

    Thu Jul 16 , 2026
    इंदौर। इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित लोटस पार्क निवासी कारोबारी जितेंद्र साहू की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुरुआती जांच में हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एंगल सामने आने के बाद पुलिस कारोबारी की कॉल डिटेल, बैंक लेन-देन और अन्य वित्तीय ट्रांजेक्शन की बारीकी से जांच कर रही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved