img-fluid

आरटीआई कार्यकर्ता और पत्रकार को धमकाने वाले शराब ठेकेदार पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

July 16, 2026

इंदौर। इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में एक आरटीआई कार्यकर्ता और पत्रकार को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक शराब ठेकेदार ने आरटीआई कार्यकर्ता को फोन लगाकर न सिर्फ उनके साथ गाली-गलौज की, बल्कि उन्हें सीधे तौर पर जान से खत्म करने की धमकी भी दे डाली। पीड़ित कार्यकर्ता ने सूझबूझ दिखाते हुए पूरी बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी है। पंढरीनाथ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शराब ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इंदौर में सच की आवाज उठाने वाले आरटीआई कार्यकर्ताओं और कलमकारों को डराने-धमकाने वाले रसूखदारों के खिलाफ पुलिस सख्त रुख अख्तियार कर रही है। पंढरीनाथ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, धमकाने की यह वारदात वसंत विहार कॉलोनी सत्यसांई चौराहा निवासी 54 वर्षीय आरटीआई कार्यकर्ता राजेंद्र के. पिता के.एन. गुप्ता के साथ घटित हुई। राजेंद्र गुप्ता को 14 जुलाई की दोपहर करीब सवा दो से पौने तीन बजे के बीच एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसके बाद आरोपी ने उनके साथ जमकर अभद्रता की।


  • पीड़ित की लिखित शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज रजक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है फरियादी राजेंद्र गुप्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके मोबाइल फोन पर आए कॉल में कॉलर ने पहले उनके नाम की पुष्टि की। जैसे ही उन्होंने हाँ कहा, कॉल करने वाले ने खुद का नाम सूरज रजक बताया और सीधे विवाद पर उतर आया। आरोपी ने गुस्से में कहा कि “तुमने मेरे बारे में जो खबर डाली है, उसमें मेरा नाम क्यों नहीं लिखा है?” इसके बाद आरोपी सूरज ने राजेंद्र गुप्ता को बेहद गंदी-गंदी गालियां दीं और धमकाते हुए कहा कि “अगर मर्द का बच्चा है, तो अब खबर में मेरा नाम भी लिखकर बता।” बात यहीं नहीं रुकी, आरोपी ने उन्हें फोन पर ही जान से मारने की खुली धमकी भी दे डाली।​घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने पंढरीनाथ थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई और धमकी भरा ऑडियो साक्ष्य के रूप में पेश किया। पुलिस ने ऑडियो रिकॉर्डिंग की शुरुआती जांच के बाद आरोपी सूरज रजक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    Share:

  • A Shameful Incident at a Government School! Teacher Makes Girls Strip After ₹500 Goes Missing

    Thu Jul 16 , 2026
    Gangapur City: A shameful incident has come to light in Liwali village, located in the Bamanwas subdivision of Gangapur City, Rajasthan. A female teacher at the Government Senior Secondary School lost ₹500 in one of the classrooms. After an extensive search failed to locate the money, the teacher confined female students from classes 9 and […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved