img-fluid

फीफा विश्व कप फाइनल में पहुंचेंगे राष्ट्रपति ट्रंप, व्हाइट हाउस ने किया ऐलान; स्पेन और अर्जेंटीना में होगी खिताबी टक्कर

July 17, 2026

वॉशिंगटन। फीफा विश्व कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के फाइनल मुकाबले को लेकर दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों (Football fans) में उत्साह चरम पर है। स्पेन और अर्जेंटीना (Spain – Argentina)  के बीच होने वाले इस महामुकाबले में खेल के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की मौजूदगी भी सुर्खियों में रहेगी। व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि ट्रंप रविवार को न्यू जर्सी में आयोजित फाइनल मैच में शामिल होंगे।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप मैच से पहले ट्रंप टावर में फीफा अधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह स्टेडियम पहुंचकर फाइनल मुकाबला देखेंगे।

विजेता टीम को ट्रंप सौंपेंगे ट्रॉफी

फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि विश्व कप फाइनल के बाद ट्रॉफी वितरण समारोह में राष्ट्रपति ट्रंप मौजूद रहेंगे और विजेता टीम के कप्तान को विश्व कप की ट्रॉफी प्रदान करेंगे। इस वजह से पुरस्कार वितरण समारोह भी खास आकर्षण का केंद्र रहेगा।


  • सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी

    व्हाइट हाउस ने बताया कि फाइनल मुकाबले के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। अमेरिकी प्रशासन इस आयोजन को देश के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक मानते हुए सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय में काम कर रहा है, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सफल तरीके से संपन्न हो सके।

    स्पेन और अर्जेंटीना आमने-सामने

    फाइनल में स्पेन ने सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराकर अपनी जगह बनाई है। वहीं अर्जेंटीना ने कड़े मुकाबले में इंग्लैंड को 2-1 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। अब दोनों टीमें विश्व चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगी।

    दुनिया भर की निगाहें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां एक ओर विश्व फुटबॉल का नया चैंपियन तय होगा, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति ट्रंप की मौजूदगी इस आयोजन को और अधिक चर्चित बना देगी।

    Share:

  • यूक्रेन में जेलेंस्की सरकार में बड़ा फेरबदल.... सेरगी कोरेट्स्की बने नए प्रधानमंत्री

    Fri Jul 17 , 2026
    कीव। रूस (Russia) संग जारी युद्ध (War) के बीच यूक्रेन (Ukraine) में एक बार फिर बड़ा सियासी बदलाव हुआ है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (President Volodymyr Zelenskyy) के भरोसेमंद और ऊर्जा क्षेत्र के दिग्गज सेरगी कोरेत्स्की (48) (Sergi Koretsky) को देश का नया प्रधानमंत्री (Prime Minister) बना दिया गया है। यूक्रेन की संसद ने गुरुवार को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved