img-fluid

नाना पटवारी से जुड़े सिंडिकेट पर पुलिस का शिकंजा और कसा, 374 प्लॉट और बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की जांच शुरू

July 17, 2026

इंदौर। इंदौर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से जुड़े कथित सिंडिकेट की जांच लगातार गहराती जा रही है। जिसमें एनडीपीएस मामले की जांच के दौरान अब ऑनलाइन सट्टा, प्लॉट एग्रीमेंट और कथित जमीन धोखाधड़ी से जुड़े नए पहलू सामने आए हैं। पुलिस ने कई दस्तावेज तलब कर वित्तीय लेनदेन की जांच शुरू कर दी है।


  • दरअसल इंदौर की राजेंद्र नगर थाना पुलिस द्वारा 9 जुलाई को दर्ज एनडीपीएस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। पूछताछ और मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े कई नाम सामने आए हैं। पुलिस ने इस मामले में संगठित अपराध के तहत अलग प्रकरण दर्ज किया है। वहीं, वर्ष 2022 में प्लॉट एग्रीमेंट के बावजूद रजिस्ट्री नहीं होने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने बिल्डर सुमित मंत्री और उनके परिवार से जुड़े दस्तावेज तलब किए हैं। 374 प्लॉटों, पांच कंपनियों, बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यदि जांच में संगठित धोखाधड़ी या अन्य आपराधिक साक्ष्य सामने आते हैं तो संबंधित धाराओं में नई एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • भैरवगढ़ जेल में ईलाज की कोई व्यवस्था नहीं

    Fri Jul 17 , 2026
    मेडिकल इमरजेंसी में कैदी को चरक अस्पताल ले जाया जाता है उज्जैन। कैदियों से ओवर लोड भैरवगढ़ जेल के अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है। अस्पताल में कैदियों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर्स तक नहीं है। यहाँ एक भी वेंटिलेटर मशीन नहीं है। ऐसे में अचानक हुई मेडिकल इमरजेंसी में कैदी को चरक अस्पताल लेकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved