img-fluid

इंदौर: थानों की रैंकिंग जारी, चंदन नगर बना नंबर-1, छोटी ग्वालटोली सबसे पीछे

July 18, 2026

इंदौर। इंदौर पुलिस कमिश्नर (Indore Police Commissioner) संतोष सिंह के निर्देशन में जून माह के लिए शहर (City) के 32 थानों का प्रदर्शन मूल्यांकन (Performance Evaluation) जारी किया गया। अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग, पारदर्शिता, जनसंतुष्टि और आमजन के हित में किए गए नवाचारों सहित विभिन्न मानकों के आधार पर यह मूल्यांकन किया गया।


  • मूल्यांकन में जोन-4 का थाना चंदन नगर प्रथम स्थान पर रहा। थाना बाणगंगा ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि थाना द्वारकापुरी तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, निर्धारित मापदंडों पर सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाले थानों में जोन-3 का छोटी ग्वालटोली थाना अंतिम स्थान पर रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की रैंकिंग का उद्देश्य थानों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ाना, पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार लाना और आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना है।

    Share:

  • सरकारी नियमों में उलझे किसान, मूंग बेचने से कर रहे तौबा

    Sat Jul 18 , 2026
    पंजीयन कराने वाले किसानों की संख्या में बड़ी गिरावट,व्यवस्था में बदलाव की मांग जबलपुर। जिले में मूंग के सरकारी खरीदी केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है और किसान वहां अपनी उपज बेचने से किनारा कर रहे हैं। इस बार मूंग बेचने वाले किसानों की संख्या में भारी कमी दर्ज की गई है क्योंकि सरकारी नियमों में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved